एक्सप्लोरर

सीएम ममता बनर्जी को 48 घंटे बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, व्हील चेयर पर आईं नजर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें बुधवार की शाम को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. हालांकि सीएम ममता अगले दो-तीन डॉक्टर की निगरानी में रहेंगी.

SSKM अस्पताल ने कहा, ''उन्हें 48 घण्टे के मेडिकल ऑब्ज़र्वेशन में रहने को कहा गया था लेकिन वो बार बार डिस्चार्ज करने का आग्रह कर रही थीं. उन्हें कुछ निर्देश दिए गए हैं, उनको मानते हुए वो थोड़ा बहुत मूवमेंट कर सकती हैं. दीदी को व्हील चेयर का इस्तेमाल करना होगा.''

बता दें कि बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घायल होने के बाद उन्हें फौरन कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अस्पताल के बिस्तर से जारी वीडियो संदेश में कहा था कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करेंगी. साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की थी.

सीएम ममता बनर्जी को 48 घंटे बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, व्हील चेयर पर आईं नजर

सीएम ममता 13 मार्च यानि कल पुरुलिया में जनसभा को संबोधित कर सकती हैं.  पुरुलिया में उनका बलरामपुर और बघमुंडी में कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री 14 मार्च बांकुड़ा में और 15 मार्च को झारग्राम का दौरा कर सकती हैं. इसके बाद सीएम 17 मार्च को पूर्वी मिदनापुर के एगरा , पटाशपुर और तंलुक में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकती हैं. नंदीग्राम भी पूर्वी मिदनापुर में ही है.

ममता बनर्जी की मानें तो नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया साथ ही कार के दरवाजे को जोर-जोर से पीटा जिससे वह जख्मी हो गईं. डॉक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई थी.

पश्चिम बंगाल में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस दल का किया समर्थन, चुनाव नहीं लड़ेगी JMM

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget