एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस दल का किया समर्थन, चुनाव नहीं लड़ेगी JMM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम ने अपना रुख साफ कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी.

रांची: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम ने तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया है. हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने आज ट्वीट कर कहा, ''पार्टी अध्यक्ष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निर्देशानुसार बंगाल में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए झामुमो परिवार आगामी चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को समर्थन देगा.''

हेमंत सोरेन ने कहा, ''ममता बनर्जी ने समर्थन का आग्रह किया था. उन्होंने फोन भी किया था और पत्र भी लिखा था. इसपर चर्चा हुई. इसके बाद समर्थन देने की घोषणा की गई है. हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्हें समर्थन दिया जाएगा. आज के जो राजनीतिक हालात हैं. वैसी स्थिति में अगर सांप्रदायिक ताकत वहां काबिज होती है और हम भी इसके कारण बने तो यह ठीक नहीं होगा. इसी कारण से सीएम ममता को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है.''

बता दें कि इससे पहले लालू यादव की पार्टी आरजेडी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ममता का समर्थन कर चुके हैं. दिलचस्प है कि हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे की सरकार में कांग्रेस भी शामिल है.

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ममता बनर्जी की प्रतिद्वंदी है. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में लेफ्ट और आईएसएफ के साथ गठबंधन किया है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों पर 27 मार्च से आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, लेकिन आजाद समेत कई असंतुष्ट नेताओं के नाम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget