एक्सप्लोरर

Liquor Deaths Bihar: 'आपकी वजह से मौतें हो रही हैं, गलती मानिए', नीतीश कुमार के 'जो पिएगा.. वो मरेगा' वाले बयान पर बोले गिरिराज सिंह

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री बोले, मुख्यमंत्री अपनी गलतियों को दूसरे के मत्थे पर डाल रहे हैं. पीड़ितों को मुआवजा न दें लेकिन अपनी गलतियों को तो स्वीकार करें.

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराबकांड पर सियासी घमासान जारी है. जहरीली शराब के कारण बिहार में अब तक 43 मौते हो चुकी हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर "जो पिएगा, वो मरेगा" वाला बयान देकर मामले को तूल दे दिया है. बीजेपी नेता लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. शनिवार को एक बार फिर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला किया. 

गिरिराज सिंह ने अपने बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि एक ही आग्रह करूंगा , जो पियेगा वो मरेगा - तो मर ही रहे हैं, आप अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, तो मत अड़े रहिए. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अपनी गलतियों को दूसरे के मत्थे पर डाल रहे हैं.  पीड़ितों को मुआवजा न दें लेकिन अपनी गलतियों को तो स्वीकार करें. सीएम को मानना पड़ेगा कि उनकी असफलता के कारण बिहार में मौतें हो रहीं हैं.   

राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वही भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान बोलता है जो बिलावल भुट्टो बोलते हैं. समझ नहीं आता कि ये पाकिस्तान-चीन के हिमायती हैं या विपक्ष के नेता हैं.

उन्होंने आगे कहा कि आज सेना कह रही है कि हमारी 1 इंच जमीन भी चीन ने नहीं लिया है, लेकिन दुर्भाग्य है कि ये सेना को और भारत को गाली दे रहे है.

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आपको चीन से क्यों प्रेम है, इस प्रेम की वजह क्या है? यह देश जानना चाहता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को देश और सेना से माफ़ी मांगना चाहिए.

इसलिए बिलावल बिलबिला रहा है

गिरिराज सिंह पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि आपके नाना ने 1971 में भारत के सामने सरेंडर कर दिया था. पाकिस्तान का कोई स्तर नहीं है, देश चलाने के लिए फंड नहीं है. इसलिए बिलावल बिलबिला रहा है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह की मौजूदगी में ममता बनर्जी और BSF अधिकारियों के बीच बहस, उठाया सीमा सुरक्षा का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget