एक्सप्लोरर

अमित शाह की मौजूदगी में ममता बनर्जी और BSF अधिकारियों के बीच बहस, उठाया सीमा सुरक्षा का मुद्दा

West Bengal: बैठक में सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच बहस हो गई. 

Eastern Zonal Council Meet: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक जारी है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं. इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों या उनके प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं. बैठक में बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद हैं. बैठक में सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच बहस हो गई. 

बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएफ की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है. जिसके बाद सीएम ममता और बीएसएफ अधिकारियों की बीच बहस भी हो गई. सीएम ममता ने बीएसएफ के दायरे को 15 किमी. से 50 किमी. करने का विरोध किया था. वे पहले से इस मुद्दे का विरोध कर रही हैं. 

घुसपैठ के मुद्दे पर हुई बहस

केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में ममता बनर्जी और बीएसएफ अधिकारियों के बीच इसी मुद्दे को लेकर बहस हो गई. ईस्टर्न जोन में आने वाले राज्यों में सिर्फ बंगाल ही ऐसा राज्य है जिसकी सीमा बांग्लादेश से मिलती है. बांग्लादेश की ओर से पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर घुसपैठ होता है. केंद्र सरकार की ओर से घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ के दायरे को 15 किमी. से 50 किमी. तक कर दिया है. इससे बीएसएफ के पास ज्यादा पावर मिल जाती है. सीएम ममता को इसी बात से आपत्ति है. 

GST फंड को लेकर भी जताई नाराजगी

बैठक में ममता ने गृहमंत्री के सामने बीएसएफ पर ज्यादती करने का आरोप लगाया, तो बीएसएफ के अधिकारियों ने राज्य सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. इस बैठक में जीएसटी के फंड को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता ने अमित शाह से शिकायत की. मुख्यमंत्री ममता की ओर से केंद्र पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार समय पर पैसा नहीं दिया जाता है, जिससे राज्य सरकार को अपना काम करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. 

शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे अमित शाह

इस बैठक में सुरक्षा, अंतर्राज्यीय व्यापार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी और 'कनेक्टिविटी' के मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमित शाह शुक्रवार (16 दिसंबर) की शाम कोलकाता पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. 

ये भी पढ़ें- चीन से तनातनी के बीच तवांग पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जवानों के साथ तस्वीर शेयर कर कहा- इलाका पूरी तरह सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget