एक्सप्लोरर

Janmashtami 2021: प्रकट हुए बाल कृष्ण, मथुरा से लेकर द्वारकाधीश तक कान्हा ही कान्हा

Janmashtami 2021: भगवान कृष्ण का प्राकट्य हो चुका है. पूरा देश भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा हुआ है. अलग-अलग राज्यों में भगवान कृष्ण के मंदिर को सजाया गया है. भगवान कृष्ण विष्णु के आठवें अवतार हैं.

Janmashtami 2021: भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य हो चुका है. देश भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन है. मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में सोमवार रात को 12 बजते ही हरिचंद्रिका पोशाक पहने राधाकृष्ण की छवि के आगे पर्दा खिंच गया और मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों से गूंज उठा. मंदिर में करीब आधा घंटे से भी अधिक समय तक मंत्रोच्चारण के मध्य दूध, दही, घी, बूरा, शहद और अनेक औषधियों से ठाकुर जी का महाभिषेक किया गया. इसके बाद ठाकुर जी की मंगला आरती संपन्न हुई.

इससे पहले, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह-सुबह भक्तों की भीड़ उमड़ी और दिन चढ़ने के साथ ही वृंदावन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वृंदावन में दिन में तीन मंदिरों में उत्सव मनाया गया. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा, "जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहनाई पर मधुर धुन बजने के साथ ही भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रांगण में नृत्य किया." मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु देवता के अभिषेक में शामिल हुए.

राधा रमन मंदिर में ‘अभिषेक’ तीन घंटे से अधिक समय तक चला तथा पुजारियों पद्मनाभ गोस्वामी, श्रीवत्स गोस्वामी, दिनेश चंद्र गोस्वामी और ओम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से अनुष्ठान किया. दिनेश चंद्र गोस्वामी ने बताया कि कुल 27 क्विंटल दही, दूध, शहद, खांडसारी, घी और जड़ी-बूटियों के लेप से श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया. अभिषेक समारोह के बाद, वृंदावन के निवासियों और विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच चरणामृत वितरित किया गया. राधा दामोदर मंदिर में अभिषेक के दौरान हल्दी और दही के मिश्रण से होली खेली गई.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि नंदगांव, गोवर्धन, बलदेव, जातिपुरा, बरसाना, वृंदावन और मथुरा के अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई और इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. मंगलवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित ब्रज के सभी मंदिरों में नन्दोत्सव की धूम रहेगी. श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र गोकुल का मंदिर होगा, जहां नन्दोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा.

September Ekadashi 2021: एकादशी के व्रत में न हो जाए कोई चूक, इस दिन व्रत के भोजन में शामिल करें सिर्फ ये चीजें

Pradosh Vrat 2021: 4 सितंबर को है भाद्रपद का पहला प्रदोष व्रत, इस दिन भगवान शिव की ये कथा पाठ करने से पूर्ण होगी हर मनोकामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर, उड़ान के लिए तैयार 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 हुईं Delay
मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर, उड़ान के लिए तैयार 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 हुईं Delay
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget