एक्सप्लोरर

भारत और यूएई के बीच 12 से 26 जुलाई तक उड़ानों को मिली अनुम‍ति, फंसे हुए लोग जाएंगे अपने देश

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे अप्रवासियों के लिए आज से स्पेशल सेवा शुरू किया गया है.26 जुलाई तक जारी रहनेवाली स्पेशल सेवा के तहत दोनों मुल्कों के यात्री स्वदेश जाएंगे.

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे अप्रवासियों को स्वदेश वापसी के लिए आज से एत्तिहाद, अमीरात और एयर अरबिया ने स्पेशल फ्लाइट की सेवा शुरू की है. संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय अप्रवासियों को ये विमान स्वदेश पहुंचाएंगे और फिर वापसी में भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस ले जाएंगे. विमानन कंपनियों की स्पेशल सेवा 26 जुलाई तक जारी रहेगी. इस दौरान दुबई, अबुधाबी और शारजाह से अप्रवासियों को लेकर हवाई जहाज भारत के अलग-अलग जगहों पर उतरेंगे. इस सिलसिले में दोनों मुल्कों के नागरिक उड्ययन मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है.

एयरलाइन्स कंपनियों के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए यात्रियों को कुछ सुझाव दिए गए हैं जिन पर अमल करना जरूरी होगा.

हवाई यात्रियों के लिए जरूरी होंगे नियम

हवाई यात्रा करने से पहले अप्रवासियों को कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा.

PCR टेस्ट यात्रा शुरू होने से 96 घंटे पहले का होना चाहिए.

अप्रवासियों को फॉर्म में अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देनी होगी.

यात्रियों को कोविड-19 DXB या AlHosn app डाउनलोग करना होगा.

यात्रियों को क्वारंटीन अंडरटेंकिग फॉर्म भी भरने की हिदायत दी गई है.

भारत के अलग-अलग जगह उतरेंगे विमान

अप्रवासियों को ले जानेवाली अमीरात की सेवा भारत के पांच शहरों में जाएगी. बेंगलुरू, दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम में प्रतिदिन एक बार लैंड करेगी.

एत्तिहाद का विमान भारत के छह अलग-अलग शहरों में सीमित संख्या के साथ उड़ान भरेगा. इसकी सेवा 15 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक जारी रहेगी. इस दौरान एत्तिहाद का स्पेशल विमान प्रतिदिन मुंबई, दिल्ली के लिए हफ्ते के छह दिन, चेन्नई में हफ्ते के 5 दिन, बेंगलुरू में हफ्ते के 5 दिन, कोच्चि के लिए सप्ताह में दो बार और हैदराबद के लिए हफ्ते में एक बार उड़ान भरेगा.

एयर अरबिया का हवाई जहाज दस भारतीय शहरों में संयुक्त अरब अमीरात में फंसे यात्रियों को लाएगा. अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोयबंटूर, दिल्ली, कुन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड़, लखनऊ, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा.

भारत से एयर इंडिया एक्स्प्रेस की सेवा दुबई, शारजाह और अबुधाबी के लिए उड़ान भरेगी. शनिवार को एयर इंडिया का हवाई जहाज कुन्नूर से दुबई, तिरुवनंतपुरम से दुबई, कोझिकोड़ से शारजाह, दिल्ली से अबुधाबी और दिल्ली से शारजाह को जाएगा.

स्पाइसजेट का विमान भारत के चार अलग-अलग जगहों से उड़ान भरकर रस अल खैमा जाएगा. विमान दिल्ली, मुंबई, कोझिकोड़ और कोच्चि एयरपोर्ट से सऊदी नागरिकों को लेकर स्वदेश जाएंगे.

जानिए किन-किन राज्यों और शहरों में दोबारा लागू हो रहा है लॉकडाउन, क्या होंगे नए नियम

फिर बढ़े डीजल के दाम, दिल्ली में अबतक का सबसे ऊंचा भाव, जानें- क्या है नया रेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget