एक्सप्लोरर

जानिए किन-किन राज्यों और शहरों में दोबारा लागू हो रहा है लॉकडाउन, क्या होंगे नए नियम

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है. इसे देखते हुए कई राज्यों और शहरों में दोबारा लॉकडाउन लागू किया गया है.

लखनऊ: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रसार तेज़ी से फैल रहा है. तमाम उपायों के बावजूद कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े सिरहन पैदा करने वाले हैं. पिछले कई दिनों से रोज़ाना 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. भारत में संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़कर आठ लाख, 49 हजार के पार पहुंच गई है. कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए कई राज्यों और शहरों में दोबारा से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. आइये जानें देश में कहां-कहां और कितने दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है.

यूपी में हफ्ते में दो दिन लागू रहेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में कोरोना विस्फोट को देखते हुए शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया था. इस दौरान ज़रूरी चीज़ों को छोड़कर संपूर्ण प्रदेश में समस्‍त कार्यालय और बाज़ारों को बंद करने का आदेश था. लेकिन आज प्रदेश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के मुताबिक अब राज्य में कार्यालय और बाजार हफ्ते के पांच दिन ही खुलेंगे. शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंदी रहेगी. हालांकि, बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. अगर इससे संक्रमण में कुछ कमी आती है तो यह नियम आगे भी जारी रहेगा.

बेंगलुरु में 14 से 22 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए शनिवार को 14 से 22 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. हालांकि, इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं और पहले से तय परीक्षाओं की छूट दी गई है.

गुवाहाटी में 19 जुलाई तक लॉकडाउन

असम सरकार ने भी शनिवार को मौजूदा हालातों को देखते हुए लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ा दी. शहर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इससे पहले यहां 28 जून को 14 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया था.

पटना में 10-16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन

बिहार की राजधानी पटना में बीते एक महीने से कोरोना के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने यहां 10-16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है. इस दौरान शहर में ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद है. सूत्रों के मुताबिक, शहर में लॉकडाउन की समयसीमा और बढ़ाई जा सकती है.

मध्य प्रदेश में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन

मध्य प्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है. इस दौरान सिर्फ ज़रूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी. बाकी सबकुछ बंद रहेगा.

ओड़िशा के शहरी क्षेत्रों में पांच दिनों का लॉकडाउन

ओड़िशा सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पांच दिनों का लॉकडाउन लागू किया हुआ है. यहां 9 से 13 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है. इस दौरान यहां तेज़ी से टेस्टिंग की जा रही है और संक्रमित लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है. यहां भी सिर्फ ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है.

नागालैंड ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

नागालैंड सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. पहले यहां लॉकडाउन 16 जुलाई को खत्म होना था. इसके साथ ही अब यहां सरकार ने क्‍वारंटीन सेंटर्स में रहने के लिए चार्ज वसूलने का भी फैसला किया है.

यह भी पढ़ें- 

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की जमीन छीन ली?

जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने कहा- अशरफ सेहराई और जमात ए इस्लामी सदस्यों के खिलाफ PSA में दर्ज होगा मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget