एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: भारत में 82 लाख मरीज ठीक हुए, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 447 लोगों की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका के बाद भारत में आ रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में पिछले 5 हफ़्तों से कोरोना वायरस के औसत नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. पिछले हफ्ते औसत रोजाना 45,295 नए मामले आए और 49,944 लोग ठीक हुए. देश में पिछले 24 घंटे में 41,100 नए कोरोना संक्रमण केस सामने आए हैं. वहीं 447 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में आंठवे नंबर पर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 88 लाख 14 हजार हो गई हैं, वहीं अब तक एक लाख 29 हजार 635 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 79 हजार पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1503 की गिरावट आई है. अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 82 लाख 5 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 42,156 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 14 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 48 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.47 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.05 फीसदी है. एक्टिव केस महज 5.48 फीसदी हैं.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना के कल 5.75 लाख केस आए, 8807 मरीजों की मौत, अभी डेढ़ करोड़ लोग संक्रमित

अमेरिका में कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 40 लाख हुए, अबतक 2.51 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 1.57 लाख मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget