एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में सामने आए 46,254 नए मरीज, 514 लोग हार गए जिंदगी की जंग

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगती नजर नहीं आ रही है. पिछले 24 घंटे में 46,254 नए केस सामने आए हैं. वहीं 514 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगती नजर नहीं आ रही है. पिछले 24 घंटे में 46,254 नए केस सामने आए हैं. वहीं 514 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 83,13,877 हो गए हैं, वहीं अब तक 1,23,611 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह घटकर 5,33,787 पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 7,618 की गिरावट आई है.

इस बीच राहत की खबर है कि अभी तक कुल 76,56,478 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 53,387 मरीज कोरोना से ठीक हुए. आईसीएमआर के मुताबिक अब तक कुल 11,29,98,959 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.जिसमें 12,09,609 सैंपल कल जांचे गए.

त्योहारों में डरा रही दिल्ली, 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 6,725 नए मामले राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 6,725 नए मामले पाए गए हैं, जोकि किसी एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. दिल्ली में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,03,096 हो गई है. इससे पहले 30 अक्टूबर को 5,891 नए मामले दर्ज किए गए थे.

दिल्ली सरकार के जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में 48 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,652 हो गई है. यहां अब तक 3,60,069 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 36,375 है.

महाराष्ट्र में कोरोना से मौत और उबरने वालों की संख्या में इजाफा महाराष्ट्र में कोरोना से मौत के मामले तो हर रोज 100 से ज्यादा आ रहे हैं, मगर संक्रमित होने वालों की संख्या में गिरावट और ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि होम क्वारंटीन रहे 7.38 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.

राज्य में मंगलवार को 120 मरीजों की मौत हुई, जबकि सोमवार को 104 मौतें हुई थीं. राज्य में कोरोना से अब तक 44,248 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के 4,909 नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,92,693 हो गई है. राज्य का रिकवरी रेट 90.31 फीसदी है.

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 4.73 करोड़ के पार- जॉन्स हॉपकिन्स दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या 4.73 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 1,211,990 से अधिक लोग इस बीमारी के कराण जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि बुधवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,320,376 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,211,996 हो गई है. सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां क्रमश: 9,376,293 मामले और 232,529 मौतें दर्ज हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget