एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: 'सामना' में फिर बीजेपी पर शिवसेना का बड़ा हमला, किरीट सोमैया को बताया BJP का नचनिया

Maharashtra Politics: शिवसेना ने एक फिर अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, किरीट सोमैय्या औऱ अन्य पर जमकर हमला बोला. उन्होंने किरीट सोमैय्या को नचनिया करार दिया है.

Maharashtra Politcs: महाराष्ट्र में चल रहा हनुमान चालीसा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा. भले ही नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा जेल में हों, लेकिन इस विवाद में जुबानी जंग जारी है और अभी आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शिवसेना और बीजेपी के बीच चल रहा है. मंगलवार को जहां बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने शिवसेना पर जमकर हमला किया तो बुधवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए बीजेपी और बीजेपी के नेता किरीट सोमैय्या पर खूब निशाना साधा. शिवसेना ने किरीट को बीजेपी की नचनिया तक कह दिया.  

देवेंद्र फडणवीस पर हमला

इस संपादकीय में शिवसेना ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र पडणवीस पर हमला बोला. इसमें कहा गया है कि फडणवीस सहित पूरी महाराष्ट्र भाजपा जिस मानसिक संक्रमण अवस्था से गुजर रही है उसे देखते हुए उनसे दूसरी उम्मीद नहीं की जा सकती. फडणवीस कह रहे हैं कि जेल में राणा को सादा पानी इसलिए नहीं दिया क्योंकि वह पिछड़ी जाती से आती हैं. ऐसा ओछा बयान देना फडणवीस को शोभा नहीं देता. फडणवीस उन्हें दलित बोलने से पहले ये भी देखें कि वह दलित कब से हो गईं. उनका जाति प्रमाण-पत्र जाली मिला है.

किरीट सोमैय्या की ठोढ़ी से निकला टोमैटो सॉस

शिवसेना ने फडणवीस के बाद इस लेख में किरीट सोमैय्या पर कहा कि, वह भाजपा के एक नचनिया हैं, लेकिन उस नचनिया के सूत्रधार खुद फडणवीस हैं यह अब स्पष्ट हो गया है. कॉलम में लिखा गया है कि, सोमैया को पत्थर मारा, जिसके कारण उनकी गाड़ी का शीशा टूटा. शीशे का एक टुकड़ा उनकी ठोढ़ी पर लगा और इससे खून नहीं बहा, बल्कि टोमैटो सॉस बाहर आया. इसे चमत्कार ही कहा जाना चाहिए कि भाजपा की धमनियों में सच्चाई, हिंदुत्व का खून नहीं टोमैटो सॉस है. सोमैया के गालों से टोमैटो सॉस टपकने से क्या राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है?  सोमैया ने ‘आईएनएस विक्रांत बचाओ’ के नाम पर पैसे जुटाए और उसका गबन किया. उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. ये फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. इसके अलावा पीएमसी बैंक घोटाले में भी सोमैया की भूमिका संदिग्ध है. इस नचनिया ने खुद के गाल पर टोमैटो सॉस पोता और शिवसैनिकों द्वारा हमला किए जाने का हो-हल्ला मचाया.

पूरी बीजेपी की सोच संक्रमित

इस संपादकीय में शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस द्वारा केंद्रीय गृहसचिव को इस संबंध में लिखे एक पत्र पर भी सवाल उठाया है. इसमें कहा गया है कि इस परर आश्चर्य लगने जैसा कुछ भी नहीं है. फडणवीस सहित पूरी महाराष्ट्र भाजपा जिस मानसिक संक्रमण अवस्था से गुजर रही है उसे देखते हुए उनसे दूसरी उम्मीद नहीं की जा सकती है. वर्ष 2019 में सत्ता गंवाने के बाद से फडणवीस जैसे लोगों को यह राज्य अपना नहीं लगता. महाराष्ट्र का नमक उन्हें बेस्वाद लगने लगा है.

दादा कोंडके जिंदा होते तो बनाते फिल्म

आगे बीजेपी पर व्यंग्य करते हुए कॉलम में लिखा गया है कि महाराष्ट्र पर कठोर कार्रवाई करने और राष्ट्रपति शासन की मांग बीजेपी कर रही है. इसे सुनकर हंसी आती है, यदि दादा कोंडके इस समय जिंदा होते तो वे इस फर्जी कारण मीमांसा पर दूसरी ‘सोंगाड्या’ फिल्म बना देते. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ करना है तो अपने घर पर करो, किसने रोका है? लेकिन दूसरों के घर में जाकर पढ़ने का अट्टाहास क्यों? ऐसा सवाल मुंबई हाईकोर्ट ने भी पूछा है। फिर भी राणा दंपति पर की गई कार्रवाई को लेकर बीजेपी हल्ला मचा रही है. ये सब देखकर दादा कोंडके को ‘पांडु’गीरी पर ‘भाजपा का हवलदार’ एक और फिल्म बनानी पड़ती.

फणवीस महंगाई पर करें संघर्ष तो हम भी साथ

देवेंद्र फडणवीस कहते हैं, ‘इसके आगे हम संवाद नहीं, संघर्ष करेंगे. कार्यकर्ताओं लड़ने के लिए तैयार हो जाओ.’  यह भी अच्छी बात है लेकिन किन मुद्दों पर वे लड़ने जा रहे हैं? देश में महंगाई कहर बरपा रही है. सब्जियां, अनाज, पेट्रोल-डीजल सभी महंगे हो गए हैं. फिर भी वित्त मंत्री सीतारमण कहती हैं, ‘छी छी! कहां है महंगाई?’ फडणवीस इस बेबाक वित्त मंत्री के खिलाफ संघर्ष करनेवाले होंगे तो अच्छी बात है. महंगाई, बेरोजगारी, चीनी सैनिकों की घुसपैठ जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं और उसके विरोध में खड़ा होना चाहिए. फडणवीस इसके विरोध में लड़ने को तैयार होंगे तो बताएं. शिवसेना भी उनके साथ आएगी.

ये भी पढ़ें

Tamil Nadu: तंजावुर के मंदिर में बड़ा हादसा, जुलूस के दौरान करंट लगने से 2 बच्चे समेत 11 लोगों की मौत, कई घायल

Mathura: हेमा मालिनी बोलीं- लोग सोचते हैं मथुरा साफ-सुथरी जगह नहीं, क्योंकि करोड़ों लोग आते हैं, लेकिन हमने किए कई प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget