एक्सप्लोरर

Mathura: हेमा मालिनी बोलीं- लोग सोचते हैं मथुरा साफ-सुथरी जगह नहीं, क्योंकि करोड़ों लोग आते हैं, लेकिन हमने किए कई प्रयास

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज 84 कोस की यात्रा पूरी कर ली है. अभिनेत्री हेमा ने यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि, हमने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के बेहद प्रयास किए हैं. 

मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज 84 कोस की यात्रा पूरी कर ली है. हेमा ने 7 दिन में  401 किलोमीटर की दूरी तय की है. अभिनेत्री हेमा ने यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि, हमने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के बेहद प्रयास किए हैं. 

हेमा ने कहा, कई लोगों की कल्पना में मथुरा बहुत साफ-सुथरी जगह नहीं है और इसके पीछे वजह ये है कि करोड़ों लोग मथुरा जाते हैं और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए तंत्र इतना अच्छा नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि, हमने बहुत प्रयास किए हैं और इस अच्छे से अच्छा बनाए रखने की कोशिश की है.

परिक्रमा मार्च पर शौचालय बनाए जाएंगे- हेमा

ब्रज 84 कोस की यात्रा पूरी करने के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि यात्रा में उन्हें कई खामियां मिली हैं. उन्होंने कहा कि ब्रज यात्रा के दौरान 43 गांवों और 32 पड़ाव स्थल का दौरा किया और ज्यादातर जगह की हालत दयनीय है. बीजेपी सांसद ने कहा कि महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पूरे परिक्रमा मार्ग पर उनके लिए शौचालय नहीं है. ऐसे में जल्द ही परिक्रमा मार्च पर शौचालय बनाए जाएंगे.

हेमा मालिनी ने कहा कि हर दो किलोमीटर के बाद शौचालय, स्नानघर, ठहरने के लिए अस्थायी व्यवस्था, प्रवचन के लिए हॉल, पूरे मार्ग पर पेड़ आदि की व्यवस्था की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा कि यूपी व्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा और उनकी टीम के साथ 84 कोस ब्रज यात्रा के नवीनीकरण के दौरान शामिल किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की. हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को विश्व विरासत के नक्शे पर लाया जाएगा.

17 अप्रैल से हेमा मालिनी ने की थी यात्रा की शुरुआत

आपको बता दें कि सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज 84 कोस यात्रा की शुरुआत यमुना किनारे स्थित देवरहा बाबा के आश्रम से की थी. 17 से 23 अप्रैल तक उन्होंने 401 किलोमीटर की यात्रा की. इस दौरान वह ब्रज 84 कोस के 43 गांव में गई और 32 पड़ाव स्थल के दर्शन किए. हेमा मालिनी ने राधारानी की प्रमुख 8 सखियों के गांव का भी अवलोकन किया.

यह भी पढ़ें.

Karachi Blast: कराची ब्लास्ट को एक महिला आत्मघाती हमलावर ने दिया अंजाम, चीनी यात्रियों की गाड़ी के पास खुद को उड़ाया

Russia Ukraine War: रूस के 7 सैन्यकर्मियों पर यूक्रेन ने लगाए युद्ध अपराध के आरोप, आरोपियों में तीन रूसी पायलट भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget