एक्सप्लोरर

राजस्थान में सख्त पाबंदियों के बावजूद खुलेंगी शराब की दुकानें, ये रहेगा वक्त

सरकार भी लॉकडाउन में अपनी कमाई जारी रखना चाहती है. इसलिए तय हुआ कि फल-सब्जी और किराने की तर्ज पर शराब की दुकानें भी खोली जाए.

जयपुर: राजस्थान सरकार कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद सख्ती के मूड में आ चुकी है. रविवार से पूरे प्रदेश नई गाइडलाइन प्रभावी होने जा रही है. नई गाइडलाइन इस कदर सख्त है कि निजी वाहन दोपहर 12 बजे के बाद पेट्रोल पंप से डीजल-पेट्रोल और गैस भी नहीं भरवा सकेंगे.

इसके अलावा फल सब्जी और किराना सामान की दुकानें भी सुबह सिर्फ 5 घंटे यानी सुबह 6 से 11 बजे तक खुली रहेंगीं. लेकिन इतने सख्त लॉकडाउन के बीच भी सुरा प्रेमियों का पूरा ध्यान रखा गया है. राज्य के वित्त विभाग ने जो आदेश शराब की दुकानों के संबंध में जारी किया है उसके मुताबिक अब सप्ताह के पांच दिन तक शराब के शौकीन शराब खरीद सकेंगे. हां शराब की दुकानों को खोलने का समय थोड़ा सीमित है और इसके लिए सुरा प्रेमियों को सुबह थोड़ा जल्दी उठना पड़ेगा.

शराब की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुल सकेंगीं
सरकारी आदेश के अनुसार शराब की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुल सकेंगीं. अब सरकार भी क्या करे, मामला सरकारी खजाने से जुड़ा है और सरकार भी लॉकडाउन में अपनी कमाई जारी रखना चाहती है. इसलिए तय हुआ कि फल-सब्जी और किराने की तर्ज पर शराब की दुकानें भी खोली जाए. लेकिन शनिवार और रविवार को शराब की दुकाने बंद रहेंगी.

अब ये भी जान लीजिए कि आखिर शराब की दुकानों को दी गई इस छूट के सरकार के लिए मायने क्या है. दरअसल शराब की बिक्री से राजस्थान सरकार को तगड़ा राजस्व मिलता है. पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्थान सरकार को इस आबकारी मद से करीब दस हजार करोड़ रुपये मिले थे. इस साल यानी एक अप्रैल से शुरू हुए वित्तीय वर्ष का आबकारी लक्ष्य करीब साढ़े तेरह हजार करोड़ का तय किया गया है. अब इस लक्ष्य की खातिर लॉकडाउन में भी कुछ घंटे ही सही मगर दुकानें तो खोलनी ही पड़ेंगी. यानी सुरा प्रेमी लॉकडाउन में भी निराश नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, अमित शाह के साथ आए थे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget