एक्सप्लोरर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिर करेंगे विपश्यना साधना, बताया कब होगी वापसी

CM Arvind Kejriwal: चुनावी मौसम में जमकर पसीना बहाने के बाद सीएम केजरीवाल अब विपश्यना के जरिये नए सिरे से ऊर्जा जुटाने की कोशिश करेंगे.

CM Arvind Kejriwal Going For Vipassana: नए साल में नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही ध्यान लगाने के लिए 'विपश्यना साधना' करने के लिए जाने वाले हैं. विपश्यना साधना के दौरान केजरीवाल के पास न ही मोबाइल-टीवी होगा और न ही वह अखबार ही देख सकेंगे. सीएम केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है. 

सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिये विपश्यना साधना में जाने और नए साल पर एक जनवरी को वापस आने की जानकारी दी है. केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "आज विपासना साधना के लिये जा रहा हूं. साल में एक बार जाने की कोशिश करता हूं. 1 जनवरी को लौटूंगा. कई सौ साल पहले भगवान बुद्ध ने ये विद्या सिखाई थी. क्या आपने विपासना की है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर कीजिए. मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बहुत लाभ होता है. सबका मंगल हो!"

पहले भी विपश्यना कर चुके हैं केजरीवाल

विपश्यना साधना के लिए केजरीवाल कहां जाने वाले हैं, यह जानकारी उन्होंने नहीं दी है. माना जा रहा है कि जानकारी देने से मीडिया और आम जनता के पहुंच जाने पर मुख्यमंत्री की साधना में खलल पड़ सकता है. इससे पहले भी वह विपश्यना साधना के लिए जा चुके हैं. पिछले साल वह अगस्त के महीने में साधना करने के लिए गए थे. महाराष्ट्र के इगतपुर और हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट सहित कई विपश्यना शिविरों में पहले भी केजरीवाल 10 दिवसीय साधना में भाग ले चुके हैं.

चुनावों में जमकर बहाया पसीना

इससे पहले चुनावी मौसम में केजरीवाल ने जमकर पसीना बहाया था. उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उनकी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी की सत्ता से बीजेपी को बाहर कर दिया है. एमसीडी में बीजेपी का पिछले 15 सालों से कब्जा था. गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई. गुजरात चुनाव की वजह से 'आप' अब राष्ट्रीय पार्टी बनने की दावेदार बन चुकी है. 

क्या है विपश्यना साधना?

विपश्यना प्राचीन ध्यान पद्धति है. यह आत्मशुद्धि और आत्मनिरीक्षण की एक पद्धति है. कहा जाता है कि भगवान बुद्ध को विपश्यना के जरिये ही ज्ञान हासिल हुआ था. इसमें पहले सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, फिर दूसरे चरण में चुपचाप अपने शरीर और मन की प्रतिक्रियाओं पर नजर रखी जाती है. इससे मन को शांत करने, तनाव कम करने और नकारात्मकता को दूर करने जैसे कई लाभ मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी 2024 में होंगे PM पद के दावेदार? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
Xप्लेन: राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?
राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget