एक्सप्लोरर

हम एक साथ मिल जाएं तो... दिल्ली दौरे पर आए नीतीश ने 'मिशन 2024' को लेकर दिया बड़ा बयान

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे पर विपक्ष की एकता को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर.

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश (CM Nitish Kumar) कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौर पर हैं. इस दौरान आज उन्होंने सीपीई (एम) नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो विपक्षी दलों को एक करने की कोशिश कर रहे हैं. 

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने पीएम पद की उम्मीदवारी पर भी अपना बयान दिया. कहा कि वो पीएम पद के लिए इच्छुक नहीं हैं. बता दें कि नीतीश कुमार आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से भी मुलाकात करेंगे. 

राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मिलेंगे नीतीश

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत राजधानी दिल्ली (Delhi) पहुंचे हुए हैं. 5 सितंबर को एयरपोर्ट से निकलते ही नीतीश कुमार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से भी मुलाकात करेंगे. नीतीश ने यह भी कहा कि वह विपक्ष के बाकी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. 

'विपक्ष एक साथ हो जाए तो अच्छा होगा'

नीतीश कुमार ने कहा, ''चार पार्टी के नेताओं से मिलना ही है, सब से मिलेंगे. कोशिश ये है कि हम सब लोग साथ रहें विपक्ष के, सब लोग साथ हो जाएंगे तो अच्छा माहौल होगा.'' उन्होंने कहा, ''कोई काम हो रहा है आप बताएं, विकास का कोई काम हो रहा है? रीजनल पार्टी को तो कमजोर करने का काम हो रहा है. हमारी कोई इच्छा नहीं है, हमारी इच्छा है अधिक से अधिक विपक्ष एक साथ हो जाए तो अच्छा होगा, हम उसका प्रयास करेंगे.'' 

भाजपा से अलग हो चुके हैं नीतीश

गौरतलब है कि बिहार में एक बार फिर से भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है. आंकड़ों के हिसाब से देखें, तो 26 साल के साथ में ये दूसरी बार है जब नीतीश भाजपा से अलग हुए हैं. नीतीश साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब से लेकर अब तक सात बार वह इस पद पर रह चुके हैं. इनमें से पांच बार शपथ के दौरान भाजपा उनकी सहयोगी थी. 

बिहार विधानसभा का मौजूदा समीकरण

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद समीकरणों का बदलना तय था. आरजेडी के एक विधायक के निधन की वजह से बिहार विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 243 से घटकर 242 रह गई है. जिसमें बीजेपी के पास 77, आरजेडी के पास 79, जेडीयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एम-एल) के पास 12, सीपीआई के पास 4, एचएएम के पास 4, एआईएमआईएम के पास 1 और एक निर्दलीय विधायक है.

ये भी पढ़ें- तेलंगाना BJP अध्यक्ष की KCR सरकार को चेतावनी, बोले- गणेश प्रतिमा विसर्जन में बाधा डाली तो....

ये भी पढ़ें- Explained: रोहिंग्या पर शेख हसीना का बयान भारत के लिए क्यों मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget