एक्सप्लोरर

उद्धव का केंद्र पर निशाना, ‘आतंकियों के बैग में गोमांस होता तो वो जिंदा नहीं बचते’

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि क्या आतंकियों को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उनके बैग में गोमांस नहीं था? ठाकरे ने यह भी कहा कि अब हिंदुत्ववादी सरकार है और अमरनाथ यात्रा पर हमले हो रहे हैं. अब वहां ट्रम्प और दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष बंदूक लेकर खड़े रहेंगे क्या?

मुंबईअमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने खुद अपने भाषण में इस मुद्दे को लेकर कई बार सरकार पर तीखे व्यंग्य किए. उन्होंने ये भी कहा कि क्या आतंकियों को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उनके बैग में गोमांस नहीं था?

यह भी पढ़ें- अमरनाथ आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी मसूद अज़हर का हाथ, ऑडियो टेप से मिले संकेत!

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में दिए अपने भाषण में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं. उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर हिंदुत्ववादी सरकार भी अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को रोक नहीं पा रही, तो क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और दूसरे देशों के नेता आकर हमले रोकेंगे?

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा हमला: J&K पुलिस की बड़ी लापरवाही, मृतक लिस्ट में जारी किया जीवित महिला का नाम

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘’कांग्रेस के राज में अमरनाथ यात्रा सुरक्षित होती रही, लेकिन अब हिंदुत्ववादी सरकार है और अमरनाथ यात्रा पर हमले हो रहे हैं. अब वहां ट्रम्प और दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष बंदूक लेकर खड़े रहेंगे क्या? सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष अमरनाथ यात्रा के मार्ग में खड़े होकर कहेंगे कि हम सब एक हैं.ऐसा होगा क्या?’’

उद्धव ठाकरे ने आतंकी हमले के बहाने गोरक्षकों पर भी निशाना साधा. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आतंकियों के बैग में अगर गोमांस होता तो उनमें से एक भी नहीं बचता.

यह भी पढ़ें- DETAIL: आखिर इस बस के साथ CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस का घेरा क्यों नहीं था?

ठाकरे ने कहा, ‘’क्या हमें समझना चाहिये कि अगर उनके थैले में हथियारों की जगह गाय का मांस होता तो उन आतंकवादियों में से कोई भी जीवित नहीं होता.’’ उन्होंने कहा, ''गोरक्षकों' का मुद्दा आज उठ रहा है. क्यों आप इन गोरक्षकों को आतंकवादियों से लड़ने के लिये नहीं भेजते हो.'

उद्धव ठाकरे के इन बयानों में एक बार फिर से शिवसेना की वही पुरानी रणनीति झलक रही है, जिसमें वो एक तरफ तो बीजेपी के साथ सत्ता में साझेदारी करती है और दूसरी तरफ मुश्किल मौकों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने में भी नहीं चूकती.

यह भी पढ़ें- वायरल सच: क्या जिस बस पर हमला हुआ उसे सलीम नहीं हर्ष चला रहा था?

कश्मीर के अनंतनाग जिले में कल रात एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में छह महिलाओं समेत सात अमरनाथ तीर्थयात्री मारे गए थे और 19 अन्य घायल हुए थे. मृतकों में से पांच गुजरात के रहने वाले थे जबकि दो महाराष्ट्र के थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget