एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2025: रविवार का दिन और सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश क्या शुभ संकेत दे रहा है

Surya Gochar 2025: 17 अगस्त को रविवार के दिन सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे. रविवार के दिन सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश एक अत्यंत शुभ संयोग माना जा रहा है.

ग्रहों से राजा और सौरमंगल के सबसे बड़े ग्रह सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं. लेकिन सिंह राशि में सूर्य का आना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि सूर्य इस राशि के स्वामी हैं. कहा जाता है कि, जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि में होता है, तो वह अत्यंत मजबूत स्थिति में होता है.

17 अगस्त 2025 को सूर्य का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है. इस दिन को सिंह संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा.17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सिंह राशि में सूर्य का गोचर कैसे शुभ

  • सप्ताह के अगल-अलग दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं. रविवार सूर्य का ही दिन है. ऐसे में इस दिन सूर्य की ऊर्जा और ज्यादा प्रभावी होती है. रविवार के दिन सूर्य जब अपनी ही राशि (सिंह) में प्रवेश करेंगे है, तो यह स्थिति राजयोग के समान मानी जाती है.
  • खासकर जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें इस दौरान उन्नति, पदोन्नति और सम्मान प्राप्ति का शुभ फल मिलता है.
  • सिंह राशि में सूर्य की स्थिति सबसे मजबूत मानी जाती है, जिससे व्यक्ति के आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता आदि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सिंह राशि में सूर्य की उपस्थिति में सूर्य की ऊर्जा अधिक प्रभावशाली हो जाती है. जिस कारण यह गोचर विभिन्न लग्न और राशियों के लिए भी सकारात्मक परिणाम लेकर आता है. 

लग्न या राशि अनुसार सूर्य गोचर का प्रभाव

  • मेष राशि (पंचम भाव)- नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में लाभ
  • वृषभ राशि (चौथा भाव)- भाग्य प्रबल, संपत्ति में वृद्धि
  • मिथुन राशि (तीसरा भाव)- छोटी यात्राएं और स्थान परिवर्तन के योग
  • कर्क राशि (दूसरा भाव)- पारिवारिक तनाव
  • सिंह राशि (लग्न भाव)- आत्मबल, करियर में सफलता, सम्मान
  • कन्या राशि (द्वादश भाव)- अनावश्क यात्रा, खर्च और तनाव में बढ़ोतरी
  • तुला राशि (11वें भाव)- सामाजिक मान-सम्मान, मित्रों का सहयोग
  • वृश्चिक राशि (दशम भाव)- करियर में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि
  • धनु राशि (नवम भाव)- विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा में सफलता
  • मकर राशि (अष्टम भाव)- स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में परेशानी
  • कुंभ राशि (सप्तम भाव)- आर्थिक खर्चों में वृद्धि
  • मीन राशि (छठा भाव)- मानसिक तनाव में वृद्धि और आत्मविश्वास में कमी

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q. सूर्य किसी राशि में कितने दिन रहते हैं?

A.सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं.

Q. सिंह राशि में सूर्य का आना किस राशि के लिए शुभ?

A. सिंह राशि में सूर्य का गोचर मेष, वृष, सिंह, तुला और धनु के लिए लाभकारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: सूर्य को जल चढ़ाने के चमत्कारिक लाभ! पितृ दोष से मुक्ति और व्यापार में सफलता के लिए करें ये उपाय!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget