एक्सप्लोरर

'ये बता कारवां क्यों लूटा', चुनाव आयोग को तारिक अनवर ने घेरा, क्या बोले जीतन राम मांझी?

Bihar SIR: तारिक अनवर ने कहा कि चुनाव आयोग कटघरे में खड़ा है. जिस तरह से राहुल गांधी ने पूरी बातों को सामने रखा है, देश के सामने रखा है, तो अब तो कोई गुंजाइश नहीं है.

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी दल के सांसदों ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया. राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग की तरफ मार्च निकाला लेकिन पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लेकर आगे बढ़ने से रोक दिया. अब लगातार विपक्षी दल और सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी जा रही है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने चुनाव आयोग को घेरा है. 

'चुनाव आयोग कटघरे में खड़ा है'

तारिक अनवर ने कहा, "सवाल ये है कि चुनाव आयोग इधर-उधर की तो बात कर रहा है, अब हम लोग यही कहना चाहते हैं कि तू न इधर-उधर की बात कर ये बता कि कारवां क्यों लूटा. तो ये जो वोटों की लूट हुई है, चोरी हुई है, जिस तरह से राहुल गांधी ने पूरी बातों को सामने रखा है… देश के सामने रखा है, तो अब तो कोई गुंजाइश नहीं है. चुनाव आयोग कटघरे में खड़ा है. उनको तो बताना होगा कि ये सब चीजें जो हो रही थीं लगातार और सरकार को सत्ता में बनाए रखने के लिए, यह उचित नहीं है." 

चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था: मांझी

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरी समझ से एसआईआर के खिलाफ में किसी तरह का विरोध करना उचित नहीं है. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है. उसने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया है. दूसरी बात कि यह कोई नया नहीं है. 2003 में भी हुआ है. यह एक प्रक्रिया है. इसमें भी चुनाव आयोग ने समय दिया है कि हम सुनेंगे. अब कोई मुद्दा नहीं है तो इस प्रकार से राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कसरत जो कर रहे हैं तो मेरी समझ से उचित नहीं है.

उधर आरजेडी सांसद मनोज झा ने इंडिया गठबंधन के सांसदों के चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करने पर कहा, "अगर आप जगह का हवाला देकर सांसदों से नहीं मिल सकते हैं, तो यह अपने आप में एक टिप्पणी है कि आपकी कार्यशैली किस प्रकार की है… यह (एसआईआर) फर्जीवाड़ा है, वर्गीकृत डाटा आप नहीं दे रहे हैं. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद आपकी(चुनाव आयोग) हठधर्मिता जा नहीं रही है."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget