एक्सप्लोरर

परफ्यूम, नेल पॉलिश और हिना टैटू... छोटे बच्चों पर कॉस्मेटिक इस्तेमाल बन सकता है सेहत का बड़ा खतरा

छोटे बच्चों पर परफ्यूम, नेल पॉलिश या हिना टैटू जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गंभीर स्किन रिएक्शन का कारण बन सकता है. बच्चों की स्किन सेंसिटिव होती है इसलिए इनसे परहेज ही सुरक्षित विकल्प है.

बाजार में बच्चों के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं. कई बार माता-पिता अनजाने में अपने नन्हें बच्चों पर ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं जो दरअसल बड़ों के लिए बनाए गए होते हैं. परफ्यूम, नेल पॉलिश, बॉडी स्प्रे या यहां तक कि हिना टैटू जैसी चीज आजकल छोटे बच्चों पर भी इस्तेमाल की जा रही हैं. यह आदतें बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि परफ्यूम, नेल पॉलिश और हिना टैटू जैसी चीजों का छोटे बच्चों पर इस्तेमाल किस तरह से गंभीर खतरा बन सकता है और इसका उपाय क्या होगा.

बचपन की स्किन होती है ज्यादा सेंसिटिव

नवजात बच्चे की स्किन बड़े लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा पतली और नाजुक होती है. यही वजह है कि किसी भी केमिकल या सुगंधित प्रोडक्ट के संपर्क में आने पर यह जल्दी रिएक्ट कर सकती है. छोटी उम्र में स्किन की नमी बनाए रखने वाला नेचुरल ऑयल यानी सिबम भी कम बनता है. जिससे ड्राइनेस रैशेज और एलर्जी जैसी समस्या जल्दी हो सकती है.

नवजात पर कॉस्मेटिक के खतरे

नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल जैसे फॉर्मल्डिहाइड, टाेलूइन और फथालेट्स बच्चों की स्किन के जरिए शरीर के अंदर जा सकते हैं. इनमें से कुछ रसायन नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जबकि कुछ हार्मोनल इम्बैलेंस या प्रजनन प्रणाली पर असर डाल सकते हैं. परफ्यूम में मौजूद अल्कोहल और कुछ वोलेटाइल कंपाउंड्स ‌स्किन को सुखा देते हैं और जलन या खुजली जैसे लक्षणों को जन्म दे सकते हैं.

ब्लैक हिना टैटू से स्किन एलर्जी का खतरा

छोटे बच्चों के हाथों पर छुट्टियों या किसी उत्सव के मौके पर ब्लैक हिना से टैटू बनवाना आम चलन बन गया है. यह हिना कई बार पीपीडी जैसे रसायनों से बनी होती है जो सीधे स्किन पर लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है. इससे स्किन पर एलर्जी, जलन, पिगमेंटेशन या गंभीर मामलों में जलनदार घाव भी हो सकते हैं. इतना ही नहीं एक बार एलर्जी होने के बाद आगे चलकर हेयर डाई जैसी चीजों से भी तेज रिएक्शन हो सकता है.

नेचुरल का मतलब जरूरी नहीं कि सुरक्षित हो

आजकल बहुत से ब्रांड नेचुरल या क्लीन ब्यूटी का टैग लगाकर प्रोडक्ट्स बेचते हैं. लेकिन इनमें भी कई ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो बच्चों में एलर्जी या स्किन रिएक्शन पैदा कर सकते हैं जैसे प्रोपोलिस जो बी वैक्स का एक तत्व है. कई बच्चों में स्किन रैशज पैदा कर सकता है. एक रिसर्च में पाया गया है कि खुद को नेचुरल कहने वाले 90 प्रतिशत से ज्यादा प्रोडक्ट एलजर्न मौजूद होते हैं. ऐसे में सिर्फ लेबल देखकर भरोसा करना सही नहीं होता है.

बचाव ही सबसे बेहतर उपाय

बचपन में शरीर का इम्यून सिस्टम और स्किन माइक्रोबायोम यानी स्किन की सुरक्षात्मक परत पूरी तरह विकसित नहीं होती है. ऐसे में किसी भी भारी केमिकल के संपर्क में आने से सिर्फ स्किन पर ही नहीं बल्कि शरीर के अंदरूनी सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए बेहतर है की शुरुआत सालों में बच्चों की स्किन पर कम से कम प्रोडक्ट्स का उपयोग करें. अगर कोई रैशेज, खुजली, जलन या सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें नजर आते तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

 

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बच्चों के त्वचा की सुरक्षा कैसे करें? ट्राई करें ये स्किन केयर टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wooden Door Swelling: लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
World Emoji Day: ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget