एक्सप्लोरर

टेस्ट में क्यों नहीं खेलते हार्दिक पांड्या? BCCI नहीं देता मौका या असली वजह कुछ और; यहां जानें

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. अब सवाल है कि बीसीसीआई उन्हें नहीं मौका देती है या कुछ और वजह है. यहां जानिए.

हार्दिक पांड्या पिछले लगभग सात साल से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. हार्दिक ने अपने वनडे और टी20 फॉर्मेट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से टेस्ट टीम में जगह बनाई थी. वो भारत के लिए टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन भी कर रहे थे. लेकिन कमर में चोट लगने के बाद से वो टेस्ट टीम से बाहर हो गए. इसके बाद उन्होंने टीम में वापसी नहीं की.

कमर की चोट की वजह से खुद टेस्ट से दूरी बनाए हुए हैं पांड्या

पंड्या की पीठ की समस्या उन कारणों में से एक है, जिसकी वजह से वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. 2020 में क्रिकबज से बात करते हुए पंड्या ने बताया था कि टेस्ट क्रिकेट खेलने से उनकी पीठ को खतरा हो सकता है.

 उन्होंने कहा, “मैं खुद को एक बैकअप तेज गेंदबाज मानता हूं. मेरी पीठ की सर्जरी के बाद फिलहाल टेस्ट क्रिकेट खेलना एक चुनौती है. अगर मैं सिर्फ टेस्ट खिलाड़ी होता और सफेद गेंद वाले क्रिकेट में मेरा करियर न होता, तो मैं टेस्ट में जाकर अपनी पीठ को जोखिम में डाल सकता था, लेकिन मुझे पता है कि मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में कितना अहम हूं.”

2021 में पंड्या टेस्ट टीम में लौटे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. आईपीएल 2021 के पहले चरण में उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर फिर सवाल उठने लगे. इसी वजह से उन्हें 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया.

पांड्या का टेस्ट करियर

पांड्या ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने कुल 11 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान पांड्या ने लगभग 32 की औसत से 532 रन बनाए. हार्दिक ने चार अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा. इसके अलावा पांड्या ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. पांड्या ने 11 मैचों में 31.05 की औसत से 17 विकेट झटके. इसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल रहा.

यह भी पढ़ें- विदेशों में जाकर फजीहत करा रही पाकिस्तान टीम, कप्तान रिजवान ने हार पर गिनवा दिए ढेर सारे बहाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget