एक्सप्लोरर

Gonda News: यूपी के गोंडा में धर्मांतरण और गर्भपात कराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Gonda News: यूपी के गोंडा में धर्मांतरण और महिला से शादी करने के बाद गर्भपात का मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर कार्रवाई में जुट गई है.

गोंडा में धर्म और नाम छुपा कर एक महिला से मंदिर में शादी कर कोलकाता ले जाकर धर्मांतरण और गर्भपात करवाने के मुख्य आरोपी आजम हसन शेख उर्फ विनीत सिंह उर्फ बिल्टू पुत्र अकबर अली नि0 बरूईपुर साउथ 24 काजीपारा मस्जिद थाना बरूईपुर जनपद कलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर गोंडा लेकर न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटीहुई है.

बीते 01 अगस्त को थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी थी कि विपक्षी आजम हसन शेख उर्फ विनीत सिंह उर्फ बिल्टू पुत्र अकबर अली द्वारा उसके साथ हिन्दू होने का झांसा देकर शादी की गई, तथा धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया.

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 

वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था. जिसकी विवेचना उ0नि0 उदित कुमार वर्मा द्वारा की जा रही थी. विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त आजम हसन शेख उर्फ विनीत सिंह उर्फ बिल्टू पुत्र अकबर अली को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर बर्धमान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया गया. 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस भी जानकारी जुटा रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

वहीं पूरे मामले को लेकर आप पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि अवगत करवाना है कि थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी थी कि वर्ष 2017 में आरोपी युवक आजम हसन शेख द्वारा अपना नाम बदलकर शादी कर ली और शादी के उपरांत महिला को कोलकाता ले गया था.

वहां पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर प्रताड़ित करता रहा इस सूचना पर कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया उसी क्रम में मुख्य आरोपी आजम हसन से निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget