एक्सप्लोरर

IIT रुड़की का डेटा लीक! 30,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स की पर्सनल डिटेल्स हुईं आउट

आईआईटी रुड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां हजारों छात्रों की निजी जानकारी उजागर हई है. संस्थान ने मामले में जांच की बात कही है.

देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में गिने जाने वाले आईआईटी रुड़की में एक बड़ा डेटा लीक मामला सामने आया है. इस घटना ने न केवल छात्रों और पूर्व छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि संस्थान की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 30,000 से ज्यादा छात्रों और पूर्व छात्रों की निजी जानकारी पिछले कई सालों से एक पब्लिक वेबसाइट पर खुली पड़ी थी. इस जानकारी में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, माता-पिता के संपर्क नंबर, जाति की श्रेणी, वित्तीय स्थिति, एडमिशन और ग्रेजुएशन का साल, यहां तक कि तस्वीरें भी शामिल थीं.

कैसे हुआ खुलासा?

माना जा रहा है कि ये डेटा आईआईटी रुड़की के अकादमिक अफेयर्स विभाग के रिकॉर्ड से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से निकाला गया और फिर बिना किसी सुरक्षा के एक वेबसाइट पर डाल दिया गया. इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति, सिर्फ छात्र का एनरोलमेंट नंबर डालकर उसकी पूरी जानकारी देख सकता था.

इस मामले की जानकरी जब संस्थान को हुई तो उन्होंने तुरंत ही इंटरनल जांच शुरू करने का आदेश दे दिया. डिप्टी डायरेक्टर यूपी सिंह ने बताया हमने इस मामले को डीन एकेडमिक अफेयर्स और डीन स्टूडेंट वेलफेयर को भेज दिया है ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़े :  8वें वेतन आयोग के बाद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

10 साल से चल रही थी वेबसाइट

रिपोर्ट के मुताबिक यह वेबसाइट करीब 10 साल से सक्रिय थी. हालांकि इस पर मौजूदा साल का डेटा नहीं था, लेकिन पुराने रिकॉर्ड लगातार अपडेट किए जा रहे थे. कई छात्रों का मानना है कि वेबसाइट संचालक किसी अनजान जगह से इन जरूरी जानकारियों का इस्तेमाल कर रहा था और इसका उद्देश्य अभी तक साफ नहीं है.

एक छात्र ने कहा यह बहुत गंभीर मामला है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के पास हमारी निजी जानकारी है और वह उसे साझा कर रहा है. संस्थान को इस बारे में पता भी नहीं था, जो और भी चिंताजनक है.

संस्थान की अगली कार्रवाई

फिलहाल आईआईटी रुड़की ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है. उम्मीद है कि वेबसाइट को बंद करने और डेटा को सुरक्षित करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे. हालांकि, अभी तक संस्थान ने लीक हुए डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी किसी भी संभावित खतरे के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने के लिए आप कैसे दे सकते हैं सुझाव? जान लें तरीके
पेपर लीक रोकने के लिए आप कैसे दे सकते हैं सुझाव? जान लें तरीके
बिजली गुल होने से रद्द हुई थी परीक्षा, NTA ने री-एग्जाम के जारी किए एडमिट कार्ड
बिजली गुल होने से रद्द हुई थी परीक्षा, NTA ने री-एग्जाम के जारी किए एडमिट कार्ड
CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक
CSIR-UGC NET June 2026 का रिजल्ट जारी, फटाफट करें चेक
बिहार में फेल नहीं होंगे बच्चे, कम नंबर पर भी मिलेगा स्किल ट्रेनिंग का मौका
बिहार में फेल नहीं होंगे बच्चे, कम नंबर पर भी मिलेगा स्किल ट्रेनिंग का मौका

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का नया खेल
बारूदी 'जैवलिन', दुश्मन के बुरे दिन!
नेपाल आपदा का ये नया खौफनाक वीडियो देख आपका दिल दहल जाएगा!
नेपाल टू बिहार..'जलप्रलय' का कहां-कहां खतरा?
नेपाल...आपदा से पीछे हुआ 100 साल? देखिए ये पूरी रिपोर्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में कौन कौन पहुंचा? कांग्रेस-BJP दोनों में बवाल
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में कौन कौन पहुंचा? कांग्रेस-BJP दोनों में बवाल
Exclusive: 'ब्राह्मण तो BJP का समर्थक', ओवैसी के बयान पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'ब्राह्मण तो BJP का समर्थक', ओवैसी के बयान पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं...', जन्नत जुबैर के बर्थडे पर शिवांगी जोशी ने लुटाया प्यार
'मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं...', जन्नत जुबैर के बर्थडे पर शिवांगी जोशी ने लुटाया प्यार
भारत के 3 महान क्रिकेटर, जो कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए
भारत के 3 महान क्रिकेटर, जो कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए
16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
ब्रिज, DNA एनालिसिस टीम, खाना...भारत ने नेपाल के लिए अब तक क्या भेजा?
ब्रिज, DNA एनालिसिस टीम, खाना...भारत ने नेपाल के लिए अब तक क्या भेजा?
Tencent ने लॉन्च किया 770B AI Model, Coding और Research होगी आसान
Tencent ने लॉन्च किया 770B AI Model, Coding और Research होगी आसान
पेपर लीक रोकने के लिए आप कैसे दे सकते हैं सुझाव? जान लें तरीके
पेपर लीक रोकने के लिए आप कैसे दे सकते हैं सुझाव? जान लें तरीके
Embed widget