एक्सप्लोरर

वाशिंगटन डीसी में तैनात होंगे नेशनल गार्ड, ट्रंप बोले- 'देश की राजधानी होगी आजाद', जानें क्यों लिया ये फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया कि कानून, व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को दोबारा बहाल करने के लिए नेशनल गार्ड के सैनिकों को वाशिंगटन में तैनात किया जाएगा. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे डी.सी. मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग को प्रत्यक्ष संघीय नियंत्रण में लाने के लिए डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया होम रूल एक्ट लागू कर रहे हैं, जो एक विवादास्पद कदम है. ट्रंप ने कहा कि कानून, व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को दोबारा बहाल करने के लिए नेशनल गार्ड के सैनिकों को वाशिंगटन में तैनात किया जाएगा. 

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें बिना किसी प्रतिबंध के इसकी अनुमति दी जाएगी. व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा, 'मैं वाशिंगटन डी.सी. में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को दोबारा बहाल करने के लिए ये कदम उठा रहा हूं. 

हिंसक गिरोहों और खूनी अपराधियों से मुक्ति

उन्होंने कहा कि हमारी राजधानी हिंसक गिरोहों और खूनी अपराधियों के कब्जे में है. पाम बॉन्डी शहर के पुलिस बलों के संघीय अधिग्रहण की देखरेख करेंगी. इस दौरान ट्रंप के साथ रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे.

ट्रंप ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास हिंसक अपराध को खत्म करने के लिए किया गया है. आप अपने अपार्टमेंट या घर से बाहर निकलना चाहते हैं, जहां आप रहते हैं, वहां सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं, लेकिन अभी आपके पास वो सुरक्षा नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'देश की राजधानी आज आजाद हो जाएगी. निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या या उन्हें चोट पहुंचाने के दिनों को समाप्त करेंगे.'

नेशनल गार्ड यूनिट कैसे करता है काम?

नेशनल गार्ड यूनिट से लॉजिस्टिक, परिवहन और अन्य कार्यों में सहायता की उम्मीद की जाती है, जिसका मकसद गिरफ्तारियां करने के लिए अधिक स्थानीय पुलिस बल को मुक्त करना है. ट्रंप की ओर से इस साल की शुरुआत में लॉस एंजेलिस में संघीय अधिकारियों की छापेमारी में सहायता के लिए नेशनल गार्ड की तैनाती के समान है. यह कदम कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट गवर्नर गेविन न्यूसम की इच्छा पर उठाया गया था, जिसके कारण कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए.

ये भी पढ़ें:- 'वोट चोरी' के दावे पर कांग्रेस की आलोचना पड़ी भारी, कर्नाटक के मंत्री राजन्ना को देना पड़ा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget