एक्सप्लोरर

GDP: विपक्ष की आलोचनाओं के बीच अमित शाह बोले- भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही

देश में आर्थिक वृद्धि की सुस्त रफ्तार पर सत्तापार्टी बीजेपी विपक्षी दलों के निशाने पर है. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार का बचाव किया है.

नई दिल्ली: देश के आर्थिक वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ गई है और शुक्रवार को जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी गिरकर 4.5 फीसदी पर आ गई. आर्थिक वृद्धि दर के लगातार कम होने पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि नोटबंदी के 'दूरगामी परिणाम' दिखने लगे हैं.

जीडीपी के आंकड़े आने के बाद पहली बार गृह मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर बयान दिया है. उन्होंने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था के आकार को बड़े करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ईटी नॉउ के कार्यक्रम में कहा कि साल 2024 तक भारत 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जब हमारी सरकार आई थी तो देश की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन के आकर की थी और विश्व में देश की अर्थव्यवस्था का स्थान 11वां था जो अब सातवां हो गया है.

संसद भवन का होगा कायाकल्प, मोदी सरकार ने 333 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह हमारी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि आज भी हम आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक 6.1 फीसदी की दर से विकास करेंगे जो कि चीन के बराबर है. अमित शाह ने यहां इस बात का भी जिक्र किया कि जब 2014 में बीजेपी की सरकार बनी थी तो देश के 60 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं थे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इन 60 करोड़ लोगों का खाता खुलवाकर उन्हें देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ा.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में देश में दुनिया के किसी भी देश से अधिक काम हुआ है. उन्होंने इसकी जांच के लिए दुनिया के अर्थशास्त्रियों से अपील की. उन्होंने कहा कि पहले हर दिन 12 किमी नेशनल हाईवे बनते थे लेकिन अब इसकी रफ्तार बढ़कर 20 किमी प्रतिदिन हो गई है. उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ 55 फीसदी गांवों तक सड़कों की पहुंच थी जो अब बढ़कर 91 फीसदी हो गई है.

उद्धव ने हासिल किया विश्वासमत, झारखंड में 13 सीटों पर 63% वोटिंग, गैंगरेप-हत्या के बाद गुस्से में लोग, पढ़ें बड़ी ख़बरें

झारखंड विधानसभा चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी बोले- बीजेपी को रोको लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget