एक्सप्लोरर

संसद भवन का होगा कायाकल्प, मोदी सरकार ने 333 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया

मोदी सरकार ने संसद भवन के पुनर्विकास, सेंट्रल विस्टा और अन्य संबंधित भवनों के पुनर्विकास के लिए संसद से 333 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है.

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने संसद भवन के पुनर्विकास, सेंट्रल विस्टा और अन्य संबंधित भवनों के नये कार्य के लिये संसद से 333 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है. संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश वर्ष 2019-20 की पूरक अनुदान मांगों के दस्तावेज से यह जानकारी प्राप्त हुई. पूरक अनुदान मांगों के दस्तावेज के अनुसार, ‘‘संसद भवन के पुनर्विकास, सेंट्रल विस्टा और अन्य संबंधित भवनों के नये कार्य के लिये संसद से 333 करोड़ रूपये आवंटन की संसद से मंजूरी मांगी गई है.’’ उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार इन भवनों का पुनर्विकास करना चाहती है.

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा था कि संसद भवन और सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास की सरकार की मेगा योजना और विभिन्न मंत्रालयों के लिए एक समग्र परिसर का निर्माण कार्य पर कदम बढ़ा रही है. इसके तहत संसद भवन के आसपास बने अलग-अलग भवनों के पुनर्विकास की भी योजना है. बता दें कि भारतीय संसद का निर्माण 1927 में हुआ था जिसके अब 92 वर्ष पूरे हो चुके हैं. ऐसे में आने वाले समय में जन प्रतिनिधियों की संख्या और कामकाज में सुविधा और इसके पुरातात्विक चरित्र को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों से नये भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी.

आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट पर CM अशोक गहलोत बोले- मोदी सरकार के पास ज्ञान की कमी

संसद भवन के पुनर्विकास का विषय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडु और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उठाया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसके बाद एक समारोह में कहा था कि कि संसद के लिए नए भवन सहित वर्तमान संसद भवन को नया स्वरूप प्रदान करने की राज्यसभा के सभापति, लोकसभा स्पीकर और सांसदों सहित विभिन्न वर्गों की मांग पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. पीएम मोदी ने कहा था, 'सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है. संसद भवन का अच्छी तरह से उपयोग किया जाए या कोई और भवन बनाने की जरूरत है, अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने तक यह कार्य करना चाहिए.

हैदराबाद गैंगरेप: अनु दुबे को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, कहा- वहां नहीं थी धरना देने की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget