एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी बोले- बीजेपी को रोको लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली नहीं

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यक अपनी सियासी ताकत को पहचाने और ऐसे दलों से दूर रहें, जो मुसलमानों का वोट लेकर उनका भला नहीं कर सकते है.

जमशेदपुरः झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. जमशेदपुर के मानगो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता के धोखे में कभी मत फंसना. उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोको, लेकिन कांग्रेस भी दूध की धुली हुई नहीं है.

एआइएमआइएम के प्रत्याशी रियाज शरीफ के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं को भी ठग चुकी है और अब मुसलमानों का भी साथ चाहती है. मेरा सवाल यह है कि अगर नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिंदुत्व और मंदिर की बात कर सकते है तो मैं मस्जिद और मुसलमान की बात करता हूं तो कैसे गलत हो गया?

ओवैसी ने कहा मैं नहीं मानता ट्रिपल तलाक

रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि हम ट्रिपल तलाक को कानून नहीं मानेंगे मोदी जी! इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन नापाक है.

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश को खोखला बना रही है और उससे अगर बचना है तो एआइएमआइएम को ही चुनाव में जीताना होगा. उन्होंने अल्पसंख्यकों को खास तौर पर कहा कि वे लोग अपनी सियासी ताकत को पहचाने और ऐसे दलों से दूर रहे, जो मुसलमानों का वोट लेकर मुसलमानों का भला नहीं कर सकते है.

कांग्रेस नहीं है मुसलमानों के साथ

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन कर यह साबित कर दिया है कि वह मुसलमानों के साथ नहीं है. रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर भी हमला बोला.

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हार जाएं. रघुवर दास जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं. हालांकि, यहां से ओवैसी की पार्टी से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है.

बेटियों से हैवानियत कब रुकेगी? कड़े कानून का क्या फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget