एक्सप्लोरर

'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी और नेहा बोरा पर हमला किया है. उन्होंने दो टूक में कहा है कि यह देश कानून और संविधान से चलेगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर बीजेपी ने हमला किया है. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को बयान जारी करते हुए कहा कि नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने का ढोंग कर रहे हैं. 

नीरज ने कहा कि ये वही नेहा बोरा हैं जिन्होंने कहा कि इन्हें बांग्लादेश के जेन-जी से इन्हें प्रेरणा मिली है. तंज कसते हुए पूछा कि क्या प्रेरणा मिली है?

नीरज कुमार ने आगे कहा, "वहां 1400 लोगों को मारा गया था, वहां की सरकार को गिराया गया था, वहां के हिंदुओं पर हमला हुआ था, आगजनी हुई थी, सरकारी संपत्ति का विनाश हुआ था. क्या भारत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वैसी स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं?

नेहा बोरा को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी नेता ने कहा, "वन पीस वाली, खोपड़ी वाली टीशर्ट पहन करके देश के युवाओं को क्या संदेश देना चाह रही हैं?" 

दो टूक में कहा, "यह देश चलेगा कानून से, संविधान से… जिनको लोकतंत्र भरोसा नहीं है वही इस तरह का काम करने का प्रयास, करते हैं… लेकिन यह भारत है, बांग्लादेश नहीं है… ध्यान रखिएगा राहुल गांधी जी."

यह भी पढ़ें- CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'

'बिना ठोस सबूत के आरोप लगाना…'

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार 'पॉलिटिकल रेजिस्टेंस' की बात करते हैं. यह शब्द लोकतांत्रिक विरोध का नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और राज्य को तहस-नहस करने का आवरण है. वे स्वयं कह चुके हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी या आरएसएस से नहीं, इंडियन स्टेट से है. बिना ठोस सबूत के चुनाव आयोग पर आरोप लगाना, संस्थाओं का भरोसा तोड़ना और फिर बांग्लादेश मॉडल के समर्थकों के साथ प्रदर्शन करना यह सब सुनियोजित पैटर्न है.

उन्होंने कांग्रेस से जवाब मांगा कि बांग्लादेश जैसे हिंसक मॉडल के समर्थकों के साथ खड़े होकर वे शांतिपूर्ण और संवैधानिक राजनीति की गारंटी कैसे देंगे? क्या भारत में भी वही अराजकता, खून-खराबा और संस्थाओं पर हमला चाहते हैं? यह भारत है, बांग्लादेश नहीं. कांग्रेस का देशद्रोही एजेंडा जनता के सामने उजागर हो चुका है. बीजेपी ऐसी किसी भी साजिश का डटकर विरोध करेगी.

यह भी पढ़ें- एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget