लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
खूबसूरत चेहरा...दिलकश अंदाज....ये तस्वीरें सोशल मीडिया की हसीन विष कन्या-श्रद्धा दुबे की है.....वही श्रद्धा दुबे जो इन दिनों चेहरा छुपाकर जहां-तहां भाग रही है.... जो श्रद्धा...कैमरे के सामने अपनी हसीन अदाओं से लोगों को दीवाना बन देती थी...एक सनसनीखेज कांड के बाद वो अब लोगों की नजरों से बचते फिर रही है... श्रद्धा दुबे पर आरोप है अपने ही बॉयफ्रेंड शिवा के मर्डर का...मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस श्रद्धा को हर जगह ढूंढ रही है....लेकिन वो गायब है.....लखनऊ के करोडपति बिजनेसमैन शिवा की मौत... श्रद्धा की बिल्डिग से संदिग्ध हालात में गिरने की वजह से हुई है.....घरवालों का आरोप है कि श्रद्धा ने शिवा को कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा-पीटा और फिर चौथी मंजिल से सीधे नीचे फेंक दिया....मौत के इस खेल में श्रद्धा के साथ ही उसकी छोटी बहन और ड्राइवर को भी उसके गुनाहों का पार्टनर बताया जा रहा है....



































