एक्सप्लोरर

एयर इंडिया के विमान से अंडमान में फंसे पर्यटकों को वापस लाया गया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की एक उड़ान से रात चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर में फंसे 165 फंसे यात्रियों को वापस लाया गया जबकि दूसरी उड़ान 85 यात्रियों को लाने के लिए कल  कोलकाता से रवाना होगी.

पोर्ट ब्लेयर में एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई से आयी उड़ान 165 पर्यटकों को लेकर रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना हुई. कोलकाता की उड़ान रात करीब 12:30 बजे पहुंचेगी जो 85 यात्रियों को लेकर जाएगी.

अंडमान निकोबार प्रशासन की प्रेस रिलीज के अनुसार आज दिन में 1:30 तक पोर्ट ब्लेयर से 437 और पर्यटक निकाले गए थे.

कल 7 जहाजों एवं 6 हेलीकॉप्टरों ने अंडमान के दो द्वीपों से कई विदेशी नागरिकों समेत सभी 2376 पर्यटकों को निकाला था जो चक्रवाती मौसम के चलते 5 दिसंबर से वहां फंसे थे.

कल मौसम में सुधार होने पर नौसेना, तटरक्षक बल, वायुसना और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक और नील द्वीपों से सभी फंसे पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर लाया गया.

केंद्रशासित प्रदेश के आपदा विभाग के एक अधिकारी ने कहा था, ‘‘सभी 2376 पर्यटकों को दो द्वीपों से निकालकर पोर्ट ब्लेयर लाया गया. सभी सुरक्षित हैं तथा उनकी देखभाल की जा रही है.’’ उन्होंने बताया कि नौसेना और प्रशासन के सात जहाजों के लिए अलावा वायुसेना का एमआई 17 वी-5 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टर, संघशासित क्षेत्र प्रशासन के तीन पवन हंस हेलीकॉप्टर यात्रियों को निकालने के लिए लगातार द्वीपों के बीच चक्कर काट रहे हैं.

यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर हैवलॉक और नील द्वीप अंडमान में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकषर्ण केंद्र हैं जहां पर्यटक मूसलाधार वर्षा के चलते सोमवार से फंसे हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget