एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2024 Date: निर्जला एकादशी 2024 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

Nirjala Ekadashi 2024: साल की सभी 24 एकादशियों में से निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. ये व्रत मोक्ष दिलाता है. निर्जला एकादशी 2024 की डेट, पूजा का मुहूर्त, तिथि, महत्व और पूजा विधि जानें.

Nirjala Ekadashi 2024 Kab Hai: सालभर में कुल 24 यानी हर महीने में दो एकादशी का व्रत किया जाता है, पुराणों में इसे सर्वश्रेष्ठ व्रत माना जाता है. इसके प्रताप से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है.

वैसे तो हर महीने की एकादशी का महत्व है लेकिन ज्येष्ठ माह (Jyestha month ekadashi) में आने वाली निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. सुहागिनों, तपस्वी को निर्जला एकादशी का बेसब्री से इंतजार रहता है. जानें साल 2024 में निर्जला एकादशी कब है, जानें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व.

निर्जला एकादशी 2024 में कब ? (Nirjala Ekadashi 2024 Date)

इस साल निर्जला एकादशी 18 जून 2024 मंगलवार को है. निर्जला यानि यह व्रत बिना जल ग्रहण किए किया जाता है, इसलिए सभी एकादशियों में ये व्रत कठिन तप और साधना के समान महत्त्व रखता है. इसे भीमसेनी एकादशी(Bhimseni ekadashi), पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

निर्जला एकादशी 2024 मुहूर्त (Nirjala Ekadashi 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून 2024 को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 18 जून 2024 को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा.

  • विष्णु पूजा का मुहूर्त - सुबह 08.53 - दोपहर 02.07

निर्जला एकादशी 2024 व्रत पारण समय (Nirjala ekadashi 2024 Vrat Parana time)

निर्जला एकादशी व्रत का पारण 19 जून 2024 को सुबह 05.24 से सुबह 07.28 मिनट के बीच किया जाएगा. इस दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 07.28

निर्जला एकादशी महत्व (Nirjala ekadashi Significance)

जहां साल भर की अन्य एकादशी व्रत में आहार संयम का महत्त्व है. वहीं निर्जला एकादशी के दिन आहार के साथ ही जल का संयम भी जरुरी है. पौराणिक कथा के अनुसार एक बार बहुभोजी भीमसेन ने व्यासजी से मोक्ष प्राप्ति का उपाय जाना. तब व्यासजी ने उन्हें एकादशी व्रत करने को कहा लेकिन भूख बर्दाश्त न कर पाने के कारण हर महीने एकादशी व्रत करना भीमसेन के लिए मुश्किल था.

तब व्यास जी ने उन्हें निर्जला एकादशी व्रत करने की सलाही दी और कहा कि ये व्रत सभी 24 एकादशियों का फल प्रदान करेगा. इसके प्रताप से उन्हें स्वर्ग मिला और मोक्ष को प्राप्त हुए.

सुहागिनों को मिलता है अखंड सौभाग्य

जैसे कि निर्जला नाम से स्पष्ट है इस दिन व्रती को अन्न तो क्या जल ग्रहण करना भी वर्जित है. ज्येष्ठ की गर्मी में बिना पानी के व्रत करना बेहद मुश्किल है. यही कारण है कि निर्जला एकादशी सबसे कठिन व्रत माना जाता है लेकिन इसका फल भी कई गुना मिलता है. जो भी सुहागिन महिला व्रत रख पूजा करती है उसे अखंड सौभग्य की प्राप्ति होती है. पति की आयु लंबी होती है. इस दिन विधिपूर्वक जल कलश का दान करने वालों के सारे पाप धुल जाते है. जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है.

निर्जला एकादशी पूजा विधि (Nirjala ekadashi Puja vidhi)

  • निर्जला एकादशी तिथि के सूर्योदय से अगले दिन द्वादशी तिथि के सूर्योदय तक जल और भोजन ग्रहण नहीं किया जाता है.
  • एकादशी के दिन प्रातः काल भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें. इसके बाद ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
  • कथा सुनें, जल से कलश भरे और उसे सफेद वस्त्र से ढककर रखें. उस पर चीनी तथा दक्षिणा रखकर ब्राह्मण को दान दें.
  • सुहागिनें इस दिन सुहाग सामग्री बांटें.

कार में शराब और मांस का सेवन करना चाहिए? अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान, ये ग्रह कर देगें तबाह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 30 October 2026: अनचाही उधारी से बचें, वर्कप्लेस पर विरोधियों से रहें सतर्क!
अनचाही उधारी से बचें, वर्कप्लेस पर विरोधियों से रहें सतर्क!
Aaj Ka Tula Rashifal 30 October 2026: बिजनेस में दिखेगा कूटनीति का दम, ऑफिस में AI टूल्स से चमकेगा काम!
Aaj Ka Tula Rashifal 30 October 2026: बिजनेस में दिखेगा कूटनीति का दम, ऑफिस में AI टूल्स से चमकेगा काम!
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: पंचमी शाम 7:24 तक, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: अभिजीत मुहूर्त के बीच रहेगा राहुकाल, जानें शुक्रवार के शुभ समय
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget