एक्सप्लोरर

Navratri 2021: नवरात्रि में किया जाता है मां दुर्गा का 16 ऋंगार, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

Maa Durga Shringar: हिंदू धर्म में मां दुर्गा के शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri) का विशेष महत्व है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा (Navratri 9 Days Maa Durga) के विभिन्न स्वरूप की पूजा की जाती है.

Maa Durga 16 Shringar: हिंदू धर्म (Hindu Dharam) में मां दुर्गा (Maa Durga) के शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का विशेष महत्व है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप की पूजा की जाती है. कहते हैं कि इन दिनों मां धरती पर अपने भक्तों के दुख दूर करने आती हैं. ऐसे में सच्चे मन से की गई अराधना से भक्तों के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो चुकी है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के पूजा-अर्चना की जाती है. कहते हैं कि मां का 16 ऋंगार (16 Shringar Maa Durga) किया जाता है. आइए जानते हैं मां को खुश करने के लिए कौन से 16 ऋंगार किए जाते हैं और इसके पीछे क्या कारण है. 

मां के 16 ऋंगार (Maa Durga 16 Shringar)

मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 16 ऋंगार किए जाते हैं. साथ ही, विवाहित महिलाएं भी इन दिनों में अच्छे से सज-धज कर मां की पूजा करती हैं. आइए जानते हैं मां के क्या ऋंगार किए जाते हैं. 

फूलों का ऋंगार
मां दुर्गा के 16 ऋंगार में फूलों का ऋंगार भी एक है. इसे काफी शुभ माना जाता है. कहते हैं फूलों की महक मन को ताजगी देती है. घर में सकारात्मकता का विकास होता है. 

बिंदी
मान्यता है कि माथे पर सिंदूर या टीका लगाने से शरीर में पॉजिटिविटी का संचार होता है. इतना ही नहीं, इससे मानसिक शांति भी मिलती है. इस दिन माथे पर चंदन का टीका भी लगाया जा सकता है. माथे पर टीका या सिंदूर लगाना 16 ऋंगार का एक अहम हिस्सा है.  

मेहंदी
किसी भी त्योहार में मेहंदी को शुभ माना गया है. मेहंदी 16 ऋंगार का एक हिस्सा है. कहते हैं कि मेहंदी शरीर को शीतलता प्रदान करती है और त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करती है. इसलिए महिलाएं मां के साथ-साथ अपने भी हाथों में मेहंदी लगाती हैं. 

सिंदूर लगाना
मांग में सिंदूर भरना भी सुहाग की निशानी है. सिंदूर लगाने के कई वैज्ञानिक फायदे भी होते हैं. कहते हैं सिंदूर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. मान्यता है कि सिंदूर लगाने से शरीर में विद्धुत ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. 

मंगल सूत्र
कहते हैं कि गले में मंगल सूत्र या हार पहनने से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है. इतना ही नहीं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है. गले में सोने की चीज पहनने से हृदय की धड़कन भी नियंत्रित रहती है. नवरात्रि के दिनों में मां का पूरा ऋंगार किया जाता है. गहने आदि भी पहनाए जाते हैं. 

कानों में कुंडल
मान्यता है कि कान में कूंडल या बाली पहनने से मानसिक तनाव नहीं होता. इतना ही नहीं, कान छेदने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है. साथ ही, सिर का दर्द कम करने में भी मदद करता है.

माथे पर स्वर्ण टिका
माथे पर लगा स्वर्ण टिका महिलाओं की सुंदरता बढ़ाता है.

हाथों में कंगन या चूड़ियां
कहा जाता है कि हाथों में कंगन या चूड़ियां आदि पहनने से ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार)  ठीक रहता है. इससे न तो थकान होती है और साथ ही ये हॉर्मोंस को भी नियंत्रित रखता है. 

बाजूबंद
कहते हैं कि बाजूबंद पहनने से रक्त प्रवाह ठीक रहता है. साथ ही, दर्द से मुक्ति मिलती है.

कमरबंद
कमरबंद पहनने से पेट संबंधी दिक्क्तें कम होती हैं. मान्यता है कि इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है.

पायल
जहां पैरों में पहनी गई पायल सुंदरता में चार-चांद लगाती है. वहीं, शारीरिक विद्युत ऊर्जा शरीर में संरक्षित होती है. इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि चांदी की पायल पैरों की हड्डियों को मजबूत बनाती हैं.

बिछिया
सुहाग की प्रमुख निशानी के रूप में बिछिया को पहना जाता है. इसे पैरों की उंगलियों में पहना जाता है. कहते हैं कि बिछिया नर्वस सिस्टम और मांसपेशियां को मजबूत बनाने में मदद करती है. 

नाक में नथनी
कहते हैं कि नाक में सोने का तार या आभूषण पहनने से महिलाओं में दर्द सहन करने की क्षमता बढ़ती है.

अंगूठी
अंगूठी पहनने से जहां हाथों की सुदंरता बढ़ती है, वहीं रक्त संचार शरीर में सही बना रहता है. कहते हैं कि इससे आलस कम आता है. 

काजल
कहते हैं कि काजल आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक होता है. काजल से नेत्र संबंधी रोग नहीं होते. 

मेकअप
चेहरे पर मेकअप करने से महिलाओं के आत्म विश्वास में वृद्धि होती है और एनर्जी बनी रहती है. 

Navratri 2021: 9 अक्टूबर शनिवार को एक दिन में मां चंद्रघण्टा और कूष्माण्डा देवी की पूजा का बन रहा है संयोग, इन बातों का रखें ध्यान

Navratri 2021: नवरात्रि में मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, सुख, यश, कीर्ति व धन की होगी प्राप्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 8 July 2026: आज बुधवार गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त, बुधादित्य योग का संयोग और पूरा पंचांग देखें
आज बुधवार गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त, बुधादित्य योग का संयोग और पूरा पंचांग देखें
Rashifal 8 July 2026: इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget