एक्सप्लोरर

Kharmas 2024: खरमास शुरू होते ही मांगलिक कामों पर लगी रोक, अब नए साल यानि 2025 में ही मिलेगा मौका

Kharmas 2024: हिंदू धर्म में खरमास का बहुत महत्व है. इस दौरान शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ-मांगलिक काम वर्जित माने जाते हैं. इसलिए अब ये काम नए साल 2025 में होंगे.

Kharmas 2024: खरमास की अवधि को हिंदू धर्म में शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए खरमास के 30 दिनों में ये काम वर्जित माने जाते हैं. बता दें कि सूर्य जब-जब गुरु की राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लग जाता है.

आज 15 दिसंबर 2024 को धनु राशि में सूर्य के गोचर के बाद खरमास लग गया था. जनवरी में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब खरमास की समाप्ति होगी. ऐसे में 15 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी के बीच इन 30 दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं होंगे. अगर आपको ये काम करने हैं तो इसके लिए 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति 2025 (Makar Sankranti) तक इंतजार करना होगा.

खरमास 2024-2025

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि, इस साल खरमास की शुरुआत रविवा 15 दिसंबर से होगी. वहीं धनु संक्रांति सूर्य मूल नक्षत्र सुबह 07:35 से, प्रतिपदा दोपहर 01:12 से, आद्रा 02:34 से शुरू होगा. इसके बाद मंगलवार 14 जनवरी 2025 को प्रतिपदा मध्यरात्रि 03:19, पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 10:27 में मकर संक्रांति पर सूर्य का उत्तरायण होगा और खरमास समाप्त हो जाएगा.   

खरमास में क्यों नहीं होते शुभ काम

सूर्य देव जब गुरु का राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है. सूर्य जितने दिनों तक गुरु की राशि में रहते हैं तब तक खरमास रहता है. इसका कारण यह है कि धनु देव गुरु बृहस्पति की आग्नेय राशि है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि सूर्य जब धनु में गोचर करते हैं तो गुरु की शुभता कम हो जाती है. धनु राशि यानी अग्नि भाव में सूर्य को होने पर स्थितियां बिगड़ती है. इस समय मौसम में भी बदलाव देखे जाते हैं. माना जाता है कि इस समय किए शुभ कामों का शुभ परिणाम कम मिलता है.

धनु खरमास में नहीं होंगे ये काम

  • खरमास के 30 दिनों में शादी-विवाह, सगाई, नए घर में प्रवेश, मुंडन और अन्य सभी शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित हो जाएंगे. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान किए इन कामों का शुभ फल नहीं मिलता है.
  • खरमास में नए मकान का निर्माण, नए मकान की खरीदारी, किसी नए काम या बिजनेस की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए. मंगल कामों के किए यह समय शुभ नहीं माना जाता.
  • अगर आपको बिजनेस या करियर से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो 30 दिनों तक रुकना ही बेहतर रहेगा. यह समय नए प्रोजेक्ट, नई डील या बड़े निवेश के लिए भी अच्छा नहीं है.

ये भी पढ़ें: Annapurna Jayanti 2024: अन्नपूर्णा जयंती पर आज करें ये उपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Budh Asta 2026: 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget