एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत पहली बार कर रही हैं, तो जान लें नियम, न करें ये गलती

Karwa Chauth 2024: शादी के बाद का पहला करवा चौथ सुहागिन के लिए बहुत खास होता है, इस व्रत में कुछ नियमों का जरुर ध्यान रखें. नई दुल्हन करवा चौथ व्रत के नियम, व्रत विधि जान लें.

Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की परंपरा सतयुग से चली आ रही है. इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई. सालभर में सुहाग की सलामती के लिए कई व्रत किए जाते हैं जिसमें से एक है करवा चौथ व्रत. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है.

सुहागिनें इस दिन पति की दीर्धायु और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत करती हैं. रात में चांद की पूजा के बाद ही ये व्रत पूरा होता है. शादी के बाद पहला करवा चौथ बहुत महत्वपूर्ण होता है. जानें नवविवाहिता करवा चौथ व्रत में किन बातों का ध्यान करें, कुछ ऐसी चीजें हैं जो भूलकर भी न करें.

करवा चौथ व्रत की तारीख (Karwa Chauth 2024 Date)

करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा. महिलाओं को पूरे साल इस व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है, व्रत निर्जला जरूर होता है लेकिन फिर भी महिलाओं का उत्साह भरपूर रहता है.

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू 20 अक्टूबर 2024, सुबह 06.46
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त 21 अक्टूबर 2024, सुबह 04.16
पूजा मुहूर्त शाम 05.46 - रात 07.09
चांद निकलने का समय रात 07.54

पहली बार करवा चौथ व्रत कैसे करें ? (Karwa chauth for Newly married women)

सरगी का समय - करवा चौथ में सरगी बहुत महत्वपूर्ण है. सास अपनी बहू को सरगी देती है. इसमें श्रृंगार का सामान, मिठाइंया, फल, वस्त्र शामिल होते हैं. करवा चौथ के दिन सुहागिनें ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद सबसे पहले बड़ों का आशीर्वाद लें. सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करना चाहिए. इसके बाद निर्जला व्रत की शुरुआत करें.

सोलह श्रृंगार - नई दुल्हन का पहला करवा चौथ का व्रत बहुत खास माना जाता है. इस दिन सुहागिनों को 16 श्रृंगार करना चाहिए. मान्यता है इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है. हाथों में मेहंदी लगाएं, पूजा में भी श्रृंगार की सभी सामग्री मां पार्वती को अर्पित करें. व्रती को करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्र पहनना चाहिए. जो महिलाएं पहली बार व्रत रख रही हैं इस दिन वह शादी का लाल जोड़ा या लाल साड़ी पहने तो शुभ होगा.

बेटी को दें बाया - जिस तरह सास बहू को सरगी देती है उसी तरह स्त्रियों के मायके से बाया आता है. करवा चौथ के दिन बेटी के ससुराल में मिठाइंया, उपहार भेजने की परंपरा को ही बाया कहा जाता है.

व्रत कैसे खोलें - करवा चौथ की पूजा शाम को करनी चाहिए, इस दौरान कथा जरुर सुनें, फिर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें. चांद की पूजा के बाद सबसे पहले पति के हाथों पानी पिएं, फिर सबसे पहले पूजा का प्रसाद खाएं और फिर सात्विक भोजन करें.

Durga Ashtami 2024 Date: नवरात्रि में दुर्गाष्टमी कब ? डेट, कन्या पूजन और संधि पूजा का मुहूर्त जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget