एक्सप्लोरर

कहीं सोराइसिस को डैंड्रफ समझने की गलती तो नहीं कर रहे आप, जान लीजिए कैसे दिखते हैं लक्षण?

Scalp Psoriasis Symptoms: सोराइसिस को डैंड्रफ समझने की गलती न करें. स्कैल्प सोराइसिस और डैंड्रफ में फर्क और इसके लक्षण की जानकारी लेना जरूरी है. इसलिए आइए जानते हैं आखिर इसके लक्षण क्या-क्या हैं.

Scalp Psoriasis Symptoms: हर बार जब बालों में खुजली होती है या कंधों कुछ सफेद सा गिरता है, हम तुरंत सोचते हैं, "ओह, डैंड्रफ हो गया!" लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, ये आम रूसी नहीं, कोई और बड़ी समस्या हो सकती है? कई बार हम सोराइसिस जैसी गंभीर त्वचा की बीमारी को मामूली डैंड्रफ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. यही गलती इलाज में देरी और तकलीफ की वजह बनती है. क्या आप भी कहीं सोराइसिस को डैंड्रफ समझने की गलती तो नहीं कर रहे, अगर हां तो जान लीजिए इसके लक्षण के बारे में...

डैंड्रफ और सोराइसिस में फर्क करना जरूरी है 

डैंड्रफ आमतौर पर तैलीय स्कैल्प, फंगल संक्रमण या मौसम बदलने के कारण होता है. ये कंडीशन थोड़ी असहज तो होती है, लेकिन खतरनाक नहीं होती. यानी सही शैम्पू और देखभाल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.वहीं, सोराइसिस एक बीमारी है, यानी आपकी इम्यून सिस्टम खुद आपकी त्वचा पर हमला करती है. इसके कारण स्कैल्प पर मोटी, लाल, सूखी और सिल्वर रंग की परतें बनती हैं, जो सिर्फ खुजली नहीं, बल्कि दर्द भी देती हैं. 

ये भी पढ़े- पुरुषों के मुकाबले महिलाएं तेजी से कम कर सकती हैं अपना वजन, जान लीजिए वजह

कैसे पहचानें स्कैल्प सोराइसिस?

सिर पर मोटी, उभरी हुई और पपड़ीदार लाल त्वचा

सिल्वर या सफेद रंग की मोटी परतें जो अक्सर झड़ती हैं

खुजली बहुत तेज होती है और कभी-कभी खून भी निकल सकता है

स्कैल्प के अलावा ये माथे, गर्दन, कानों के पीछे भी फैल सकता है

कभी-कभी नाखूनों और जोड़ों में भी असर दिख सकता है

गलतफहमी का बुरा असर क्या हो सकता है? 

अगर आप सोराइसिस को डैंड्रफ समझकर आम शैम्पू लगाते रहेंगे, तो समस्या और बिगड़ सकती है. इससे स्किन इरिटेशन बढ़ेगा और बीमारी पूरे शरीर में फैल सकती है. इसलिए सही इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. 

स्किन टेस्ट से बीमारी की पुष्टि करवाई जा सकती है. 

डॉक्टर सोराइसिस के लिए मेडिकेटेड शैम्पू, क्रीम या ट्रीटमेंट प्लान देते हैं. 

जीवनशैली में बदलाव और तनाव कम करना भी मदद करता है. 

सिर में परतें गिरना हमेशा डैंड्रफ नहीं होता. अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, खुजली असहनीय हो और त्वचा मोटी और लाल दिखे, तो इसे हल्के में न लें. क्योंकि आपका शरीर आपको कुछ बड़ा बताने की कोशिश कर रहा है. इसलिए समय रहते सही पहचान और इलाज बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: बार-बार क्यों करता है पिज्जा-बर्गर जैसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाने का मन? सामने आई डराने वाली स्टडी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget