एक्सप्लोरर

घर आ रहे मसालों में मिलावट है या नहीं, ऐसे एक टेस्ट से लगा सकते हैं पता

Spice Adulteration Test :  मार्केट में इन दिनों कई ऐसे मसाले आने लगे हैं, जिसमें मिलावट काफी ज्यादा होती है. आइए जानते हैं मिलावटी मसालों की कैसे करें पहचान?

Spice Adulteration Test : भारतीय रसोई में मसालों का खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है. किचन में न कई तरह के मसाले जैसे- हल्दी, धनिया, मिर्च, जीरा, गरम मसाला इत्यादि का प्रयोग किया जाता है, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं. लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले मसालों में मिलावट एक आम समस्या बन गई है. ये मिलावटें न सिर्फ मसालों की गुणवत्ता को घटाती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं. ऐसे में सही मसालों की पहचान जरूरी है. आइए जानते हैं मिलावटी मसालों की पहचान कैसे करें?

हल्दी की पहचान कैसे करें?

हल्दी में मुख्य रूप से पीली मिट्टी या लेड क्रोमेट को मिलाया जाता है. इसकी पहचान के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी डालें. अब कुछ देर इसे बिना हिलाए रहने दें. अगर हल्दी नीचे बैठ जाती है और पानी साफ रहता है, तो हल्दी शुद्ध है. अगर पानी पीला हो जाए या ऊपर रंग की परत तैरने लगे, तो इसमें मिलावट हो सकती है.

लाल मिर्च की पहचान

इसमें मुख्य रूप से ईंट का चूरा, नमक का पाउडर और रंग मिलाया जाता है. इसकी पहचान के लिए एक चुटकी मिर्च पाउडर को एक गिलास पानी में डालें. अगर पाउडर ऊपर तैरने लगे या नीचे अलग-अलग रंग की परत बने, तो उसमें मिलावट हो सकती है.

ऐसे पहचानें धनिया पाउडर

मिलावटी धनिया पाउडर में सूखे घास या पत्तों का पाउडर होता है. इसकी जांच के लिए थोड़ा सा धनिया पाउडर हथेली पर लेकर रगड़ें. अगर उसमें से मिट्टी या पत्तों जैसी गंध आए, तो समझिए यह पूरी तरह शुद्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें- बच्चों के टिफिन में जरूर रखें ये चीजें, गर्मियों में सेहत रहेगी एकदम फिट 

काली मिर्च की ऐसे करें पहचान

काली मिर्च में सूखे पपीते के बीजों को मिलाया जाता है. अगर आप इसकी पहचान करना चाहते हैं, तो काली मिर्च को पानी में डालें. असली काली मिर्च नीचे बैठ जाएगी, जबकि पपीते के बीज तैरने लगेंगे.

जीरे की कैसे करें पहचान?

घास के बीज या कृत्रिम रंग से जीरे की पहचान करें. इसकी पहचान के लिए जीरे को हाथ में लेकर अच्छी रोशनी में देखें. अगर उसमें रंग चिपका दिखे या पानी में डालने पर रंग निकल आए, तो मिलावट है.

यह भी पढें - गर्मियों के ताजे फल कहीं पहुंचा न दें अस्पताल! घर-घर कैंसर का कारण बन रहा ये खतरनाक केमिकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget