Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
Reports के मुताबिक Salman Khan ने अपनी आने वाली फिल्म SVC63 के लिए अपनी फीस में बड़ी कटौती की है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 120 करोड़ रुपये की जगह 70 करोड़ रुपये लेने का फैसला किया है। हालांकि, इस खबर की अभी तक Salman Khan या फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Rocky Kazi ने Salman Khan और प्रोडक्शन टीम के बीच अहम भूमिका निभाई और इस प्रोजेक्ट में मध्यस्थ का काम किया। बताया जा रहा है कि SVC63 की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में Nayanthara, Anil Kapoor और Rajpal Yadav भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है


















