एक्सप्लोरर

कांच का डिब्बा या प्लास्टिक? जानें कौन सा लंच बॉक्स है ज्यादा बेहतर

कांच के लंच बॉक्स प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा सेहतमंद और पर्यावरण के लिए बेहतर होते हैं. इनमें हानिकारक केमिकल्स नहीं पाए जाते हैं, जिससे खाना फ्रेश रहता है.

Plastic vs Glass Lunch Box: हममें से ज्यादातर लोग सुबह जब घर से ऑफिस के लिए निकलते हैं तो अपने साथ लंच लेकर जाते हैं. बहुत से लोग कैंटीन की बजाय अपने घर का बना खाना ही पसंद करते हैं. लेकिन जो खाना आप ले जा रहे हैं, क्या वो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है. यह सवाल इसलिए क्योंकि  अगर आप प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में खाना ले जा रहे हैं तो यह खतरनाक हो सकता है. गर्म खाना इसमें पैक करने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट्स प्लास्टिक की बजाय कांच के डिब्बे ले जाने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं ऐसा क्यों...

सेहत के लिए खतरनाक

प्लास्टिक के डिब्बों (Plastic Lunch Box) में BPA और फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स होते हैं, जो गर्म होने पर खाने में मिल सकते हैं. ये केमिकल्स समय के साथ हमारी सेहत (Health) को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कांच के लंच बॉक्स में ये खतरनाक केमिकल्स नहीं पाए जाते हैं और खाने से प्रतिक्रिया भी नहीं करते हैं, जिससे खाना भी सेफ रहता है और सेहत भी.

खाना जाता बना रहता है

कांच के डिब्बे (Glass Lunch Box) खाने में किसी तरह की गंध या दाग को अवशोषित नहीं करते, जिससे आपके खाने का स्वाद बना रहता है. इसके साथ ही, कांच को साफ करना भी आसान होता है, जबकि प्लास्टिक के डिब्बों में बदबू भी रह सकती है.

पर्यावरण के लिए बेहतर

प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है क्योंकि इसे नष्ट होने में सैकड़ों साल लगते हैं. कांच के डिब्बे फिर से इस्तेमाल किए जा सकते हैं और रीसाइकल किए जाते हैं, जिससे प्लास्टिक कचरे को कम भी कर सकते हैं और पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं.

टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला

कांच के डिब्बे मजबूत होते हैं और अगर सावधानी से इस्तेमाल करें तो सालों तक चल सकते हैं. वहीं, प्लास्टिक के डिब्बे समय के साथ टूट सकते हैं, रंग बदल सकते हैं और घिस भी सकते हैं.

साफ-सफाई में आसानी

कांच के डिब्बे को साफ करना आसान है. आप इन्हें डिशवॉशर में भी डाल सकते हैं. इसके अलावा, कांच पर बैक्टीरिया नहीं लगते, जिससे ये ज्यादा साफ रहते हैं. इसकी तुलना में प्लास्टिक के डिब्बों में दाग या ग्रीस जमा हो सकता है, जिससे उन्हें साफ करना परेशानी भरा हो सकता है.

माइक्रोवेव में सेफ

कांच के लंच बॉक्स माइक्रोवेव और ओवन में भी सुरक्षित रहते हैं. इन्हें गर्म किया जा सकता है बिना किसी खतरे के, जबकि प्लास्टिक के डिब्बे माइक्रोवेव में गर्म करने के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget