एक्सप्लोरर

Iron Deficiency: कम हो रहे हीमोग्लोबिन से परेशान हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण और बचाव

Iron For Health: गर्भावस्था में शिशु के विकास के लिए आयरन जरूरी होता है. आयरन की कमी होने पर एनीमिया, दिल और फेफड़े से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Iron Disease Symptoms: शरीर को सेहतमंद रखने में आयरन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. शरीर में आयरन की कमी होने पर शरीर के कई हिस्से प्रभावित हो सकते हैं. आयरन की कमी से खून की कमी और हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. आयरन की कमी के फेफड़े और हार्ट भी प्रभावित होते हैं. प्रेग्नेंसी में शिशु के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है. आयरन की कमी से थकान और कमजोरी भी हो सकती है. कई बार खराब आहार, ज्यादा डाइटिंग, पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और गर्भावस्था के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. ऐसे में शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. जानते हैं आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण. 

Iron Deficiency: कम हो रहे हीमोग्लोबिन से परेशान हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण और बचाव

आयरन की कमी से बीमारियां (Iron Deficiency Disease) 

1- दिल और फेफड़ों संबंधी समस्याएं- जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत यानी शरीर में आयरन की कमी होती है, उनको हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आयरन की कमी से दिल और फेफड़ों में कई तरह की जटिलताएं होने लगती हैं. जैसे धड़कनें तेज हो जाती है, कई बार हार्ट फेल होने का खतरा भी हो सकता है.

2- थकान- शरीर में आयरन की कमी होने पर आपको थकान रह सकती है. आयरन की कमी होने पर आपको कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में आप अपने कई दैनिक काम कर पाने में असक्षम हो सकते हैं. आयरन की कमी होने पर आपका ध्यान एक जगह केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. आप इतनी थकान महसूस करते हैं कि एक्सरसाइज भी नहीं कर सकते. 

3- गर्भावस्था- प्रेग्नेंट महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है. गर्भावस्था में एनीमिया गंभीर समस्या हो सकती है. आयरन की कमी से जन्म के दौरान शिशु में समस्याएं हो सकती हैं. कई बार आयरन की कमी से शिशु का जन्म समय से पहले होने का खतरा रहता है. इससे शिशु का वजन कम, शिशु में आयरन की कमी या मानसिक क्षमता कम भी हो सकती है. 

Iron Deficiency: कम हो रहे हीमोग्लोबिन से परेशान हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण और बचाव

आयरन की कमी के लक्षण (Iron Deficiency Symptoms)

1-आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं.
2- शुरुआत में आयरन की कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना हो सकता है.
3- आयरन की कमी से सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगती है.
4- आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है.
5- आयरन की कमी से चिड़चिड़ापन और स्किन का कलर भी फीका पड़ सकता है.
6- आयरन की कमी से त्वचा में रूखापन और नाखून सफेद होने लगते हैं.
7- सीने में दर्द महसूस होना और धड़कन तेज होना.
8- हाथ पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

Iron Deficiency: कम हो रहे हीमोग्लोबिन से परेशान हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण और बचाव

आयरन के मुख्य स्रोत (Food Source Of  Iron) 

शाकाहारी स्रोत- आयरन की कमी के लिए शाकाहारी लोग अपने आहार में लौकी, कद्दू के बीज, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जी, पालक, आलू, बीन्स और राजमा जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. आप खाने में मेवा जैसे किशमिश और दूसरे सूखे मेवा शामिल कर सकते हैं. 

मांसाहारी स्रोत- अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप सी फूड जैसे फिश इसके अलावा अंडे, मीट, चिकन, मटन जैसी चीजें खा सकते हैं. इससे शरीर में भरपूर मात्रा में आयरन पहुंच सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D Type: शरीर के लिए जरूरी है 2 प्रकार का विटामिन डी, जानिए Vitamin D2 और D3 के फायदे और स्रोत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget