एक्सप्लोरर

तेज गुस्सा आने पर क्यों कांपने लगते हैं हाथ-पैर, क्या कभी सोचा है इसका जवाब?

गुस्से के समय शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जो मांसपेशियों की कंपकंपी का कारण बन सकते हैं. इसकी कई अन्य वजहें भी हो सकती हैं, जिन्हें समझकर हाथ-पैर या बॉडी में कंपन को कंट्रोल कर सकते हैं.

Body Shaking During Anger Causes : हर बार जब तेज गुस्सा आता है तो हाथ-पैर कांपने लगते हैं, किसी से लड़ाई करने पर शरीर में कंपन होने लगता है, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है. अगर हां तो क्या आप इसका कारण (Body Tremble During Anger) जानते हैं. दरअसल, गुस्सा आना या किसी बात पर क्रोध करना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. गुस्से में खुद पर काबू न करने पर कई लोगों के हाथ-पैर या पूरी बॉडी शेक करने लगती है.चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है...
 
 
गुस्सा आने पर क्यों कांपने लगते हैं हाथ-पैर
 
1. एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज होने की वजह से
क्रोध आने पर शरीर फाइट या फ्लाइट रिएक्शन के तौर पर एड्रेनालाईन हार्मोन (Adrenaline Hormone) रिलीज करता है. यह हार्मोन शरीर को उस सिचुएशन से निटपने के लिए तैयार करता है. जब एड्रेनालाईन ज्यादा होता है तो शरीर में कंपन शुरू हो जाता है और हाथों में झटके लगते हैं. यह एक प्रतिक्रिया है, जो गुस्से या तनाव में शरीर से निकलती है. इस वजह से हाथ-पैर कांपने लगते हैं.
 
2. मसल्स में तनाव
गुस्से के समय मांसपेशियां तनाव में आ जाती हैं. जिसकी वजह से हाथ-पैर और शरीर कांपने लगते हैं. ऐसा अक्सर तब होता है, जब गुस्से में इंसान अपना कंट्रोल खो देता है. ऐसी सिचुएशन में कई दिक्कतें हो सकती हैं.
 
3. दिल की धड़कन बढ़ना
जब गुस्सा आता है तो दिल की धड़कनें भी तेज हो जाती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देती हैं. इसकी वजह से हाथ और शरीर में कंपन शुरू हो जाता है. हार्ट बीट बढ़ने से शरीर में उत्तेजना बढ़ जाती है, जिससे कंट्रोल खोने का एहसास भी हो सकता है.
 
4. तनाव या चिंता
क्रोध अक्सर तनाव और चिंता से जुड़ा रहता है. जब इंसान लंबे समय तक तनाव में रहता है तो उसमें गुस्सा या चिड़चिड़ापन हो जाता है. ऐसी कंडीशन में शरीर या हाथ-पैर कांपने लगते हैं. ऐसा मानसिक और शारीरिक थकान की वजह से भी हो सकता है.
 
 
गुस्से में हाथ-पैर कांपना कैसे कंट्रोल करें
 
1. गुस्सा आने पर गहरी सांस लें. इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ेगा और कंपन दूर होगी.
2. हर रोज मेडिटेशन करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी.
3. रोजाना एक्सरसाइज करने से इस तरह की समस्या नहीं होगी.
4. गुस्से में हाथ पैर कांपने पर थोड़ा रुककर पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है.
5. गुस्से में शरीर और हाथ कांपना एक नॉर्मल प्रतिक्रिया है लेकिन ट्रिगर पॉइंट जानकर इन उपायों से कंट्रोल कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget