एक्सप्लोरर

भरपूर नींद नहीं लेने के प्रमुख नुकसान जानिए, स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इन बातों पर दें ध्यान

भरपूर और अच्छी नींद का लेना स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है.अगर आप नींद की कमी का शिकार हैं तो खतरों से सावधान हो जाएं.

रात की अच्छी नींद का असर सुबह की दिन भर होनेवाली गतिविधि पर पड़ता है. भरपूर नींद से मूड खुशगवार रहता है. अच्छी नींद से आंखों के आसपास बदनुमा काले धब्बे नहीं उभरते हैं. मुनासिब वक्त तक सोना आपके दिल, वजन और जेहन समेत शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन साबित होता है. मगर भाग दौड़ की जिंदगी और बदलती जीवन शैली के कारण सोने का औसत समय घटकर छह घंटे रह गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक रात में 7-8 घंटे सोना अच्छी नींद की निशानी मानी जाती है. अच्छी और भरपूर नींद नहीं लेनेवालों को खतरों के प्रति सावधान रहना चाहिए.

1. चिड़चिड़ापन

अधूरी नींद के नतीजे में चिड़चिड़ापन की शिकायत आम हो जाती है. एक शोध में बताया गया है कि नकारात्मक रुजहान नींद प्रभावित होने का नतीजा होते हैं और दफ्तर के कामकामज पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.

2. सिर दर्द

शोधकर्ता अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि नींद की कमी सिर दर्द का कारण क्यों बनता है. नींद के खलल से आधे सिर का दर्द होने लगता है जबकि खर्राटा लेनेवाले 36-58 फीसद लोगों को सुबह सिर दर्द की शिकायत होती है.

3. मोटापा

कम नींद के नतीजे में लोगों का हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है. इसके चलते बहुत ज्यादा कैलोरी वाले फूड खाने का दिल करता है. इच्छाओं पर काबू करने की क्षमता घट जाती है. दोनों सूरत का नुकसान मोटापे की शक्ल में सामने आता है. जबकि थकान का अलग एहसास हर वक्त बरकरार रहता है.

4. दृष्टि की कमजोरी

नींद की कमी से दृष्टि की कमजोरी, धुंधलापन की शिकायत होती है. जितना वक्त आप जागकर बिताते हैं उतना ही ज्यादा दृष्टि में खराबी की आशंका बढ़ जाती है.

5. दिल का रोग

एक शोध के दौरान लोगों को 88 घंटे तक नहीं सोने दिया गया. इसके नतीजे में वॉलेंटियर का ब्लड प्रेशर ऊपर पहुंच गया जबकि उनके अंदर कोई लक्षण नहीं था. मगर जब उन्हें हर रात सिर्फ 4 घंटे तक सोने की इजाजत दी गई तो दिल की धड़कन की रफ्तार बढ़ गई. इसके अलावा उनके शरीर में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ानेवाले प्रोटीन का स्राव होने लगा.

6. संक्रमण

भरपूर नींद के जरिए प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है. अगर आप नींद की कमी के शिकार हैं तो बैक्टीरिया के खिलाफ शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र स्वाभाविक तौर पर नकारात्मक असर डालता है.

7. टीकाकरण का असर कम होना

टीकाकरण आम तौर पर शरीर में एंटी बॉडीज का निर्माण करती है. ये किसी खास वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं. मगर जब आप भरपूर नींद नहीं ले पाते हैं तो इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है. इसका असर एंटी बॉडीज का प्रभावी तरीके से काम करने पर पड़ता है.

इसके अलावा भी नींद की कमी का सामना कर रहे लोगों को बोलने में दिक्कत, नजला-जुकाम की शिकायत, पेट का रोग, डायबिटीज, कैंसर, बांझपन, वक्त से पहले बुढ़ापा, अल्जाइमर, तन्हाई, डिप्रेशन का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है.

Vitamin D: क्या बीमार पड़ने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है? जानें जरूरी बातें

Skincare Tips: इन तरीकों से आंखों के आसपास की मुलायम त्वचा की कर सकते हैं देखभाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
Aaj Ka Panchang 3 July 2026: आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर पंचक और भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर पंचक और भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget