... तो इस वजह से महिलाएं करती हैं गॉसिपिंग
कभी आपने सोचा है आखिर महिलाएं गॉसिपिंग क्यों करती हैं? इसे लेकर एक रिसर्च आई है. जानिए, क्या कहती है ये दिलचस्प रिसर्च.

नई दिल्लीः अक्सर आप ग्रुप्स में महिलाओं को गॉसिपिंग करते देख सकते हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है आखिर महिलाएं गॉसिपिंग क्यों करती हैं? इसे लेकर एक रिसर्च आई है. जानिए, क्या कहती है ये दिलचस्प रिसर्च.
क्या कहती है रिसर्च- एक नई स्टडी में पता चला है कि महिलाओं में इस बात की प्रतिस्पर्धा रहती है कि वे पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित कैसे करें. महिलाएं गॉसिपिंग इसलिए करती हैं जिससे कोई भी पुरुष उनकी और असानी से आकर्षित हो सके.
क्यों की गई रिसर्च- ओटावा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध से जानने के लिए किया कि आखिर महिला और पुरुष का बातचीत का टॉपिक अलग-अलग क्यों होता है?
ऐसी बातें करते हैं महिला और पुरुष- आमतौर पर देखा गया है कि पुरुष और महिला दोनों ही हंसी-मजाक के साथ-साथ प्यार की बातें करना पसंद करते हैं. इसके अलावा महिलाओं को अक्सर दूसरी महिला कैसी दिख रही है इत्यादि बातें करना अच्छा लगता है. एक पुरुष, दूसरे पुरुष से अपनी तुलना पैसों को लेकर करता है. इसके अलावा पुरुषों में अक्सर खेलकूद की बातें भी होती है.
जरूरी है गॉसिपिंग- शोधकर्ताओं की गॉसिपिंग के बारे में सलाह है कि पुरुष और महिला दोनों में ही गॉसिपिंग होना बहुत जरूरी है इससे समाज का विकास होगा और लिंग को लेकर मतभेद भी खत्म होगा.
कैसे की गई रिसर्च- शोधकर्ताओं द्वारा की गई स्टडी में 290 हेट्रोसेक्सुअल लोगों को शामिल किया गया जिनकी उम्र 17 से 30 साल के बीच में थी. उन्हें तीन ग्रुप में बांट दिया गया.
पहला ग्रुप जिनका जेंडर सेम था उनमें देखा गया कि वे लोग अपने साथियों के साथ कितनी तुलना करते हैं. दूसरे ग्रुप में देखा गया कि वे लोग दूसरे के बारे में कितनी बातें करते हैं.
तीसरे ग्रुप में देखा गया कि लोगों की गॉसिपिंग की सोशल वैल्यू कितनी है. साथ ही ये भी देखा गया कि क्या दूसरों के बारे में उनके पीछे से बात करना सही है.
रिसर्च के नतीजे- रिजल्ट में देखा गया कि जो लोग अपनी तुलना अपने ही साथियों से कर रहे थे उनमें गॉसिपिंग की टेंडेंसी अधिक थी और वे लोग दूसरों की तुलना में अधिक सहज थे.
दूसरी ओर देखा गया कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक गॉसिपिंग करने की आदत थी. महिलाओं ने इस आदत को पुरुषों से अधिक इंजॉय भी किया था.
रिसर्च में ये भी देखा गया कि महिलाएं सिर्फ दूसरी महिला के बाहरी रूप पर चर्चा करना पसंद करती है जबकि पुरुष दूसरे पुरुष की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करना पसंद करते हैं.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.























