एक्सप्लोरर

पहली कामर्शियल फ्लाइट कब उड़ी, इनमें महिलाएं नहीं होती थी फ्लाइट अटेंडेंट

आज के वक्त अधिकांश लोग फ्लाइट से सफर करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली कामर्शियल फ्लाइट कब उड़ान भरी थी और उसमें यात्रियों के लिए फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर कौन होता था.

आज के वक्त अधिकांश लोग लंबी दूरी का सफर फ्लाइट से करते हैं. फ्लाइट में सफर के दौरान आपने देखा होगा कि आपकी सेवा के लिए महिलाएं होती हैं. इन्हें फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब कामर्शियल फ्लाइट की शुरूआत हुई थी, उस वक्त महिलाएं फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर नहीं होती थी. आज हम आपको बताएंगे कि सबसे पहले कहां पर महिलाओं को फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर नौकरी मिली थी. 

पहली कामर्शियल फ्लाइट

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर पहली कामर्शियल फ्लाइट कब उड़ान भरी थी. बता दें कि दुनिया में पहली कामर्शियल विमान सेवा 16 नवंबर 1909 को शुरू हुई थी. इसका नाम डॉयचे लुफ्त्सिफ़ाहर्ट्स–एक्टिएंजेसेलशाफ़्ट था. ये जर्मन विमान सेवा थी, जिसका हेडक्वार्टर फ़्रैंकफ़र्ट में था. लेकिन इसके बाद दुनियाभर में तेजी से कार्मशियल एयरलाइंस शुरू होने लगी थी. आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि इन विमानों में यात्रियों के लिए पहले पुरुष अटेंडेंट रखे जाते थे, इनमें महिलाओं को नहीं रखा जाता था.

कैसे हुई महिलाओं को रखने की शुरुआत

बता दें कि फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी के लिए तब एक नर्स ने अपनी बातों से एक विमान कंपनी को प्रभावित किया था. उस नर्स ने बताया था कि किस तरह विमान यात्रियों के लिए नर्स सबसे बेहतरीन फ्लाइट अटेंडेंट हो सकती है. इसके बाद ये आइडिया इतना हिट हुआ था कि फ्लाइट में नर्स एयर होस्टेस बनाई जाती थी.

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पहली महिला एयरहोस्टेस कौन थी. बत दें कि पहली महिला नर्स एयर होस्टेस 25 वर्षीय एलेन चर्च थी. एलेन के काम से प्रभावित होकर कंपनी ने विमान में नर्स एयर होस्टेस की संख्या बढ़ा दी थी. यही कारण है कि आज भी फ्लाइट में महिलाएं एयर होस्टेस होती हैं. 

एयरहोस्टेस की ड्रेस 

बता दें कि 1930 में पहली एयरहोस्टेस की ड्रेस नर्स वाली थी. आज भी कई विमान कंपनियों में आपको नर्स से मिलती जुलती एयरहोस्टेस की ड्रेस दिखती होगी. उस वक्त एयर होस्टेस का वेतन $125 प्रति माह यानी लगभग 10,500 होता था. इस सैलरी को उस वक्त बहुत अच्छा माना जाता था. जानकारी के मुताबिक अब भारत में एयरहोस्टेस की शुरुआती सैलरी 50 हजार से 80 हजार के बीच होती है और साथ में भत्ते अलग से मिलते हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में जाने वाली एयरहोस्टेस का वेतन और अधिक होता है. हालांकि अलग-अलग विमान कंपनियों में क्रू और एयर होस्टेस की सैलरी अलग-अलग होती है. 

ये भी पढ़ें: Highest City: दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कितनी फीट की ऊंचाई पर बसा, यहां जीवन नहीं इतना आसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget