एक्सप्लोरर

Highest City: दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कितनी फीट की ऊंचाई पर बसा, यहां जीवन नहीं इतना आसान

दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कौन सा है? क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कौन सा है और वहां पर क्या-क्या दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

दुनिया में सबसे ऊंचाई पर कौन सा शहर बसा है? क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं. बता दें कि धरती पर इस जगह को अंतरिक्ष का सबसे करीबी जगह माना जाता है. बता दें कि ये जगह पेरू का ला रिनकोनाडा है. आज हम आपको बताएंगे कि ये कितनी ऊंचाई पर स्थित है और यहां पर लोगों का जीवन कैसा है. 

दुनिया का सबसे ऊंचा शहर

बता दें कि ला रिनकोनाडा को दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कहा जाता है. यह लगभग 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. कहा जाता है कि ये शहर सोने के ढेर पर बसा हुआ है. 16,700 फीट की ऊंचाई पर बसे होने की वजह से इसे अंतर‍िक्ष का सबसे नजदीकी शहर भी कहा जाता है. लेकिन यहां रहना इतना आसान नहीं है. 

जानकारी के मुताबिक यह जर्जर बस्ती बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच बसी हुई है. वहीं शहर की ओर जाने वाली सड़क कूड़े के ढेरों से घिरी हुई है, यहां हर जगह कूड़े का समुद्र नजर आता है. मौसम इतना ठंडा है, इसके बावजूद पूरे शहर में केवल तीन गर्म स्नानघर हैं. वहीं यहां के पानी में पारे की मात्रा कई गुना ज्‍यादा है. यही पारा सोना निकालने के ल‍िए इस्‍तेमाल किया जाता है. 
नहीं मिलती सैलरी

जानकारी के मुताबिक यहां पर काम करने वालों को सैलरी नहीं मिलती है. वे 30 दिन तक बिना पैसों के काम करते हैं और 31वें दिन उन्‍हें खदान से उतना अयस्‍क लेने की अनुमत‍ि होती है. जिसके बाद उसे ये औने पौने दाम पर बेचते हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ला रिनकोनाडा के नीचे सोने की इतनी खदानें हैं क‍ि अगर सारा सोना बाहर आ जाएगा, तो कई देशों की अर्थव्‍यवस्‍था सुधर जाएगी. बता दें कि 20वीं सदी की शुरुआत में इस शहर की खोज सोने के एक खदान के रूप में की गई थी. जिसके बाद ज्यादातर लोग अमीर बनने का सपना देखकर यहां पर बसने चले आए थे. अब यहां 50 हजार से ज्‍यादा लोग रहते हैं, ज‍िनमें से ज्‍यादातर मजदूर हैं, जो सोने की खदानों में काम करते हैं. 

ऑक्‍सीजन का स्तर कम

ये शहर ऊंचाई पर होने के कारण यहां पर ऑक्सीजन का स्तर भी बहुत कम है. यहां पर 50 फीसदी ही ऑक्सीजन है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है. कई बार अलग-अलग कारणों से लोगों की जान भी चली जाती है. 

ये भी पढ़ें: क्या आप भी मुसे-तुसे रिंकल वाले कपड़े पहनने में करते हैं आनाकानी? तो पक्का पर्यावरण बिगाड़ रहे हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
क्या चांद पर मौजूद है बड़ी गुफा, किस रहस्य को सुलझाने में लगा नासा?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget