एक्सप्लोरर

दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?

Cyclone Champi: दुनिया में चांपी नाम का इस साल का सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान आया हुआ है. आइए जानते हैं कि इसे यह नाम कैसे मिला और क्या है इसका मतलब.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • चांपी तूफान, 2026 का सबसे भीषण, 300 किमी/घंटा हवाएँ।
  • प्रशांत से ताइवान-पूर्वी चीन बढ़ रहा, समुद्री लहरें खतरनाक।
  • ताइवान ने उड़ानें रद्द कीं, भारी बारिश, फिलीपींस रेड अलर्ट।

Cyclone Champi: चांपी नाम का एक शक्तिशाली ट्रॉपिकल साइक्लोन 2026 के सबसे भीषण तूफान के रूप में उभर रहा है. इसमें हवा की रफ्तार 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई है. यह तूफान एशिया के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में विकसित होने के बाद प्रशांत महासागर में बना और अमेरिका के क्षेत्र गुआम के पास से गुजरा है. अभी यह फिलीपींस सागर से होते हुए ताइवान और पूर्वी चीन की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि इसका केंद्र खुले समुद्र के ऊपर है लेकिन यह तूफान खतरनाक लहरें पैदा कर रहा है. 

इस तूफान का नाम भी लोगों का ध्यान खींच रहा है क्योंकि यह एक फूल के नाम पर रखा गया है. लाओस ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तूफानों के नामकरण की सूची के लिए चांपी नाम का सुझाव दिया था. आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.

चक्रवात का नाम चांपी क्यों रखा गया? 

तूफानों के नाम इस वजह से रखे जाते हैं क्योंकि उनकी पहचान की जा सके और जनता तक मौसम संबंधी चेतावनी साफ तौर से पहुंचाई जा सके. चक्रवात की ताकत या फिर उसके व्यवहार और फूल पर आधारित उसके नाम के बीच कोई भी वैज्ञानिक संबंध नहीं होता. 

लाओस ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में तूफानों के नामकरण के लिए इस्तेमाल होने वाली क्षेत्रीय सूची में चांपी नाम को शामिल किया. इससे यह नाम एक स्थापित सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली का हिस्सा बन गया. फिलीपींस की मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय स्तर पर इस तूफान को रोजाल नाम दिया है. 


दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?

तेज हवाएं और तूफान की तीव्रता 

रिपोर्ट के मुताबिक चांपी 2026 का दुनिया का सबसे शक्तिशाली ट्रॉपिकल साइक्लोन है जो सुपर टाइफून की तीव्रता तक पहुंच गया है. इसमें हवा की रफ्तार 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई है. यह कैटेगरी 5 के हरिकेन की तीव्रता के बराबर है. हवा की यह रफ्तार इस तूफान को खतरनाक बनाती है, भले ही इसका केंद्र आबादी वाले तटीय इलाकों से दूर हो. 

क्योंकि यह तूफान खुले समुद्र से होकर गुजर रहा है इस वजह से घनी आबादी वाले तटीय इलाकों में इसके सीधे टकराने का खतरा कम है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा पूरी तरह से टल गया है. ऊंची लहरों और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पास-पास के द्वीपों पर अधिकारियों और निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम के पूर्वानुमान लगातार बदल रहे हैं. 

ताइवान ने चेतावनी जारी की और उड़ान रद्द की 

ताइवान ने गुरुवार को एक चेतावनी जारी की क्योंकि मौसम विशेषज्ञों को यह उम्मीद थी कि चांपी तूफान शुक्रवार देर रात द्वीप के उत्तर पूर्वी तट के काफी करीब से गुजरेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक इसके बाद यह तूफान चीन के शंघाई के पास समुद्र की तरफ बढ़ने वाला था. तटीय शहरों को चेतावनी दी गई है की लहरें 6 मीटर से ऊंची हो सकती हैं जिससे तटवर्ती इलाकों के लिए खतरा पैदा हो सकता है. 

यातायात पर पहले से ही काफी ज्यादा असर पड़ रहा है. ताइवान के परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को 125 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है. जापान की प्रमुख एयरलाइन, जापान एयरलाइंस और ANA ने भी ओकिनावा प्रांत के द्वीपों के लिए 100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है. इससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं. तूफान के इस क्षेत्र के करीब आने की वजह से एहतियात के तौर पर उड़ानों को रद्द किया गया है.


दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?

भारी बारिश और फिलीपींस में अलर्ट 

मौसम विशेषज्ञों का यह अनुमान है कि पहाड़ी इलाकों और उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में खासकर ताइवान की राजधानी ताइपे के पास 1 मीटर तक बारिश हो सकती है. इतनी भारी बारिश से संवेदनशील इलाकों में गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं. खासकर उन जगहों पर जहां की भौगोलिक स्थिति और जल निकासी व्यवस्था की वजह से बाढ़ का खतरा ज्यादा है. 

फिलीपींस में बटानेस द्वीप समूह के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों ने बाढ़ और भूस्खलन के उच्च जोखिम की चेतावनी दी है. समुद्र की खतरनाक स्थितियों को देखते हुए आसपास के द्वीपों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें: जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?

क्षेत्रीय स्तर पर असर डालने वाला तूफान 

चांपी का असर अपने सीधे रास्ते से काफी आगे तक है. इसने हवाई यात्रा को बाधित कर दिया है और तटीय लहरों, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हालांकि तूफान का केंद्र अभी भी खुले समुद्र के ऊपर है लेकिन इसके बावजूद भी प्रभावित क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों से यह गुजारिश की गई है कि वह जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें. ताइवान और पूर्वी चीन की तरफ इसके बढ़ते रास्ते को देखते हुए बदलती परिस्थितियों के बीच पूर्वानुमान और स्थानीय सलाह काफी जरूरी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget