एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में ट्रेन का किराया कितना है? 350 KM के रास्ते के लिए देने पड़ते हैं इतने पैसे

पाकिस्तान रेलवे 350 किलोमीटर के लिए जितना किराया वसूलता है, भारतीय रेलवे में आप उतने किराए में दिल्ली से लगभग 600 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं.

Pakistan Railway: पिछले कुछ महीनों से कर्ज में डूबा पाकिस्तान पाई-पाई के लिए मोहताज है. हालात ये हैं कि आटे के लिए लड़ाई हो रही है. पाकिस्तान की जनता बिजली के गहराते संकट और महंगे हुए पेट्रोल दाम जैसे कई आघात झेल रही है. इसके अलावा, पाकिस्तान में रेल का सफर भी काफी महंगा है. इधर-उधर से जैसे-तैसे पैसे जोड़कर देश चला रहे पाकिस्तान में बढ़ा रेल किराया भी लोगों की कमर तोड़ रहा है. आइए जानते हैं 350 के सफर के लिए पाकिस्तान रेलवे यात्रियों से कितना पैसा वसूल रहा है.

पाकिस्तानी रेलवे में कितना है किराया

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार आर्थिक तंगी से निपटने के लिए हर क्षेत्र में महंगाई में इजाफा कर रही है. रेलवे के जरिए भी लोगों की जेब से ज्यादा से ज्यादा पैसा निकाला जा रहा है. लाहौर पाकिस्तान के बड़े शहरों में से एक है. हर दिन इस शहर में बहुत बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से ये शहर करीब 378 किलोमीटर है. ऐसे में आइए जानते हैं लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर रावलपिंडी शहर तक के लिए पाकिस्तान रेलवे कितना किराया वसूलता है.

350 किलोमीटर के लिए इतना है किराया

Train buzz के मुताबिक, लाहौर से रावलपिंडी के लिए इस्लामाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में इकोनॉमी क्लास का टिकट 390 रुपये का है. वहीं, एसी लोअर का किराया 720 और बिजनेस एसी का किराया 840 रुपये है. हालांकि, ट्रेन और सुविधाओं के आधार पर किराए में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. वहीं, भारतीय रेलवे में आप इतने किराए में दिल्ली से लगभग 600 किलोमीटर दूर जम्मू तक का सफर कर सकते हैं.

भारतीय रेलवे में कम है यात्री किराया

फाइनेंशियल एक्सपर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तुलना में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का किराया काफी अधिक है. कम्यूटर क्लास में, भारत में औसत यात्री किराया लगभग 22.8 पैसा/किमी है, जबकि पाकिस्तान में यह लगभग 48 पैसा/किमी (110% अधिक) है. गैर-एसी आरक्षित श्रेणी में, भारत में औसत यात्री किराया लगभग 39.5 पैसा/किमी है, जबकि पाकिस्तान में यह लगभग 48 पैसा/किमी (22% अधिक) है. भारतीय रेलवे में यात्री किराया पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में सबसे कम है.

यह भी पढ़ें - हर साल करोड़ों कुत्ते और लाखों बिल्लियां मार कर खा जाते हैं यहां के लोग, आखिर ऐसा क्यों करते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget