एक्सप्लोरर

किसी ने लाश का सूप बनाया तो किसी ने बनाई बिरयानी... कोई करता रहा लाश का रेप! पढ़िए खूंखार हत्यारों की कहानी

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की काफी चर्चा हो रही है, जिसमें एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर उसके 35 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिए.

दिल्ली में इन दिनों एक मर्डर केस की काफी चर्चा हो रही है, जिसमें एक प्रेमी की हैवानियत का चेहरा सामने आया है. दरअसल, एक शख्स ने लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि उसने मर्डर के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के कई टुकड़े कर दिए. इतना ही नहीं, ये भी बताया जा रहा है कि इस शख्स ने शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए और उसे शहर के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया. इस केस और इसी तरह के दूसरे मर्डर केस की काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज आपको ऐसे ही मर्डर केस के बारे में बताते हैं, जब किसी रिलेटिव या दोस्त ने पहले मर्डर किया और फिर अलग अलग तरीके से लाश को ठिकाने लगाया. जानते हैं ऐसे ही खौफनाक हत्यारों के बारे में...

बाल्टी में भरा खून, काट डाला हाथ
सोमवार को ही गाजियाबाद में एक युवक ने एक क्राइम घटना का खुलासा किया है. इस केस के अनुसार, जिस शख्स ने मर्डर किया था, उसने पहले मृतक के सिर के नीचे बाल्टी रख दी थी और गोली मार दी. इससे गोली मारने के बाद पूरा खून बाल्टी में चला गया और जब गोली मारने के बाद जब सारा खून इकट्ठा हो गया तो उसने शव को अपने घर ले जाकर दफना दिया. इतना ही नहीं, उस शख्स ने सबूत मिटाने के लिए जब कड़ा खोलने में दिक्कत हुई तो उसने हाथ ही काट दिया. अब गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव के इस मामले का खुलासा हुआ है. 

मर्डर के बाद गंगाजल से मुंह धोया पाठ किया
सितंबर में दिल्ली के रोहिणी में एक केस सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने पहले अपनी मां की हत्या कर दी. इसके बाद उसने मां का चेहरा गंगाजल से धोया और मां को खामोशी से लगातार देखता रहा. इसके बाद मां की आत्मा को शांति देने के लिए उसने मां की लाश के पास धार्मिक पाठ भी किया. लेकिन, ये सब करने के बाद इस शख्स ने खुद को मौत के घाट उतार दिया. 

दोस्त को मारकर सीटबेल्ट बांधकर गाड़ी से ले गया
2018 में बरेली में एक मर्डर केस सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने 16 हजार रुपये के लिए अपने दोस्त को गोली मार दी थी. इसके बाद दोस्त को कार में बैठाकर सफर करता रहा. पुलिस से बचने के लिए उस शख्स ने मृतक को आगे की सीट पर बैठाया और फिर सीट बेल्ट लगा दिया ताकि किसी को शक नहीं हो. उसके बाद कुछ किलोमीटर दूर ले जाकर उसकी लाश को ठिकाने लगा दी. 

खोपड़ी का सूप पीता था और भेजा करता था फ्राई
ऐसा नरभक्षी जो कभी इंसानी खोपड़ी का सूप बनाकर पीता तो कभी उसे खोल दिमाग निकालकर खाता. यह कहानी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर की है, जो कभी इंसानी खोपड़ी का सूप बनाकर पीता तो कभी उसे खोल दिमाग निकालकर खाता. हत्या के बाद लाश को वीभत्स तरीके से काटकर फेंक देता और खोपड़ी अपने साथ ले जाता. उसने कई मर्डर किए थे और मर्डर करने के बाद सिर को पानी में उबालता था और उसका सूप पीता था. एक बार उसने एक शख्स की इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि वो ज्यादा खाता था. 

लाश के साथ रहा
हाल ही में एक केस सामने आया था, जिसमें एक नाबालिग ने गेम ना खेलने देने पर अपनी मां का मर्डर कर दिया था. इतना ही नहीं, वो मर्डर करने के बाद लाश के साथ रहता रहा. जब बदबू आती तो वो रूम फ्रेशनेर छिड़क देता था. 

लाश के टुकड़े करने के कई मामले
लाश के टुकड़े करने के इस मामले के अलावा कई ऐसे केस हैं, जब हत्यारों ने लाश के टुकड़े करके उन्हें ठिकाने लगा दिया हो. साल 2019 में शकूरबस्ती के एक मर्डर केस में एक शख्स ने कैब ड्राइवर के कई टुकड़े कर दिए थे. इसके अलावा लाश के टुकड़े कर फ्रीज में रखने के कई केस सामने आ चुके है. 

विदेश में आते हैं अजीबोगरीब केस
- 2018 में यूएई में एक मामला सामने आया था, जब एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी थी. फिर प्रेमी की लाश के टुकड़ों से बिरयानी बनाकर खाई थी. 
- पाकिस्तान के कराची में में एक मामला सामने आया था, जब एक पत्नी ने अपने पति की लाश के गोश्त से कोरमा बनाया था. 
- इंग्लैंड में 2021 में एक व्यक्ति का पता चला था, जो मुर्दाघर में महिलाओं की लाश के साथ रेप करता था. 

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: कौन सी है वो वेबसीरीज, जिसे देखकर आफताब ने अपनी गर्लफ्रेंड के कर दिए 35 टुकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget