एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: कौन सी है वो वेबसीरीज, जिसे देखकर आफताब ने अपनी गर्लफ्रेंड के कर दिए 35 टुकड़े

Shraddha Murder: इस शो का मुख्य किरदार दिन में पुलिस के साथ फोरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है और रात में सीरियल किलर के तौर उनका मर्डर करता है जिन्होंने बर्बर अपराध किए हैं.

Serial Killer : प्यार में लोग एक दूसरे के लिए क्या कुछ नही करते! वो एक दूसरे के लिए जान तक देने को भी तैयार रहते हैं, लेकिन क्या ऐसा भी होता है कि जिससे आप प्यार करें वही आपका हत्यारा बन जाए?...और हत्या भी इतनी बेरहमी से करे कि आपके शरीर को आरी से 35 टुकड़ों में काट डाले. ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली में. 

28 साल का आफताब अमीन पूनावाला अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के साथ दिल्ली में रहता था. उसने अपनी गर्लफ्रेंड का श्रद्धा का मर्डर कर आरी से उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए. आफताब नया फ्रिज भी लाया ताकि शरीर के टुकड़े उसमें रख सके और बदबू को दबाने के लिए वह अगरबत्ती भी सुलगाता था. दिल्ली पुलिस ने दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड का खुलासा किया है. इन्वेस्टिगेटर्स का कहना है कि आफताब ने यह सब एक अमेरिकन टीवी सीरीज के नक्शे-कदम पर किया है. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौनसी सीरीज थी और उसमें ऐसा क्या था, जिसे देखकर आफताब में इतनी क्रूरता भर गई.

क्या है डेक्सटर (Dexter) की कहानी?

सीरीज की कहानी में 'डेक्सटर' नाम का लड़का मुख्य भूमिका में है. वह 3 साल की उम्र में ही अनाथ हो जाता है. जिसके बाद मियानी पुलिस अफसर हैरी मॉर्गन उसे गोद ले लेता है. बचपन में आरी से हुई अपनी मां की हत्या देखने के बाद से ही यह घटना उसके दिलोदिमाग पर घर कर जाती है. हैरी मॉर्गन, 'डेक्सटर' के दिमाग में लगे इस सदमे को पहचान लेता है और फिर ऐसे क्रिमिनल्स की हत्या करने में उसकी मदद करता है. 'डेक्सटर' क्रिमिनल्स की हत्या करने से पहले पूरी सावधानी बरतता है. हत्या करते समय वह हाथों में ग्लव्स पहनता है. जिस कमरे में वह इस मर्डर को अंजाम देता है, उसे प्लास्टिक के जरिए पूरी तरह से कवर कर देता है. मर्डर करने के बाद लाशों के टुकड़े करने वह उन्हें अटलांटिक महासागर के गल्फ स्ट्रीम में फेंक देता है.

क्यों Dexter देखकर किए 35 टुकड़े!

इस शो के नक्शे-कदम पर आफताब ने किस तरह अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया आइए बताते हैं. दरअसल, इस शो का मुख्य किरदार, डेक्स्टर मॉर्गन एक पैरलेल जीवन जीता है. डेक्स्टर मॉर्गन दिन में पुलिस के साथ फोरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है. रात में वह सीरियल किलर के तौर पर उन सब अपराधियों का मर्डर करता है, जिन्होंने बर्बर अपराध किए होते हैं, लेकिन कानून ने उन्हें उनके अपराध के लिए सही सजा नहीं दी. पूरे मामले पर सूत्रों ने पुलिस के हवाले से बताया कि आफताब ने यह सब करने से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई अन्य क्राइम मूवीज और शोज भी देखे थे. जिसके बाद ही उसने इतने शातिर तरीके से श्रद्धा का मर्डर किया.

ऐसी की सबूत मिटाने की कोशिश

इस शो को देखने के बाद आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा का मर्डर किया और उसके शरीर के 35 टुकड़े किए. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने इन टुकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए एक नया फ्रिज लिया और उसमें इन टुकड़ों को स्टोर कर दिया. आफताब 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और एक-एक करके शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक आता था. उसने सबूत को मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी सर्च किया था. इतना ही नहीं, बॉडी पार्ट्स की बदबू को रोकने के लिए आफताब ने अगरबत्तियों का भी इस्तेमाल किया था. 

यह भी पढ़ें -

जब भी शराब पीते हैं तो गिलास टकराकर क्यों बोलते हैं चीयर्स... बोलने से पहले जान लें इसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget