एक्सप्लोरर

The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?

The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है. यहां जान सकते हैं कि इस फिल्म को किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

 नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. हालांकि फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली 'द पैराडाइज' ने डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है. जानते हैं इसे कहां देख सकते हैं?

'द पैराडाइज' ओटीटी पर कहां देखें?
जो लोग नानी की 'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. दरअसल ये फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. बता दें कि 'द पैराडाइज़' अब नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है. गुरुवार को इंस्टाग्राम पर, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 'द पैराडाइज़' का पोस्टर शेयर किया, जिसमें नानी नजर आ रहे हैं साथ ही, उन्होंने आज नेटफ्लिक्स पर इसके रिलीज़ होने की घोषणा की.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "यह 'पैराडाइज' अभी बन रहा है और इसमें एक क्रांति आ रही है. 'द पैराडाइज' को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें. इसके अलावा, नेटफ्लिक्स पर 'साउथवर्स' सर्च करके दक्षिण भारतीय फिल्मों और सीरीज़ का बेहतरीन कलेक्शन एक्सप्लोर करें।"

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'द पैराडाइज' की क्या है कहानी
1980 के दशक के सिकंदराबाद की झुग्गी-बस्तियों पर आधारित, 'द पैराडाइज़' कहानी है 'सवारी' समुदाय की. यह एक हाशिए पर रहने वाला खानाबदोश समुदाय है, जिसे नागरिकता और वोट देने के अधिकार जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम रखा गया है. यह समुदाय एक ताकतवर जमींदार, 'शिकंजा मालिक' (मोहन बाबू) और उसके बेटे 'विक्रम मालिक' (राघव जुयाल) के दमनकारी शासन के साये में रहता है. फिल्म की कहानी 'जडल' (नानी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक निडर विद्रोही है. वह जेल से वापस आता है और अपने लोगों की आज़ादी के लिए लड़ने का पक्का इरादा कर लेता है.

'द पैराडाइज़' स्टार कास्ट एंड क्रू
श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित, एक्शन-ड्रामा में नानी के अलावा अन्य प्रमुख कलाकारों में मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल, संपूर्णेश बाबू, ईश्वरी राव, तनिकेला भरणी, विशिका, कृष्णा तेजा और प्रियदर्शी पुलिकोंडा शामिल हैं. यह एसएलवी सिनेमाज द्वारा निर्मित है, और इसका म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा क्रिएट किया गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
Advertisement

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget