एक्सप्लोरर

नमक की वजह से तनख्वाह का नाम पड़ा है Salary, आप भी पढ़िए क्या है इसकी कहानी

किसी भी नौकरी का मूल उद्देश्य सैलरी पाना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैलरी शब्द की शुरुआत कहां से और कैसे हुई थी. आज हम आपको इसके पीछे की कहानी बताएंगे.

 

किसी भी नौकरीपेशा इंसान के जीवन में सैलरी का सबसे अहम रोल होता है. हर महीने के अंत में लोगों को अपनी सैलरी का इंतजार रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सैलरी शब्द कहां से आया है. आज हम आपको बताएंगे कि तनख्वाह के नाम पर नमक मिलने से से शुरू हुआ सैलरी तक कैसे पहुंचा. जानें इसके पीछे की पूरी कहानी. 

सैलरी के रुप में मिलता था नमक

बता दें कि प्राचीन रोम में पहले पैसे की जगह नमक का इस्तेमाल किया जाता था. उस वक्त जो सैनिक रोमन साम्राज्य के लिए काम करते थे, उन्हें काम के बदले मेहनताना के रूप में नमक ही दिया जाता था. माना जाता है कि ‘नमक का कर्ज’ जैसी कहावतों की शुरुआत यहां से हुई थी. 

कैसे आया सैलरी का नाम ?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोमन इतिहासकार प्लीनी द एल्डर अपनी किताब नैचुरल हिस्ट्री में लिखते हैं कि रोम में पहले सैनिकों का मेहनताना नमक के रुप में दिया जाता था. इससे ही सैलरी शब्द बना है. कहा जाता है कि Salt से ही Salary शब्द आया है. कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Soldier शब्द लैटिन में ‘sal dare’ से बना है, जिसका अर्थ भी नमक देने से ही है. रोमन में नमक को सैलेरियम कहते हैं, इसी से सैलरी शब्द बना है.

जब वेतन के तौर पर मिला नमक

फ्रांस के इतिहासकारों का मानना है कि पहली बार सैलरी 10,000 ईसा पूर्व से 6,000 ईसा पूर्व के बीच दी गई थी. प्राचीन रोम में लोगों को काम के बदले पैसे या मुद्रा के बदले नमक दिया जाता था. तब रोमन साम्राज्य के सैनिकों को ड्यूटी के बदले पगार के तौर पर एक मुट्ठी नमक दिया जाता था. उस वक्त नमक का व्यापार भी किया जाता था. इससे पहले वेतन के बारे में बहुत जानकारी नहीं मिलती है.

नमक मिलना वफादारी

हिब्रू किताब एजारा में 550 और 450 ईसा पूर्व का जिक्र है. जिसमें लिखा गया है कि अगर आप किसी व्यक्ति से नमक लेते हैं, तो ये पगार देने के बराबर है. उस वक्त नमक की बहुत अहमियत होती थी. किसी जमाने में नमक पर उसी का हक होता था, जिसका राज होता था. इस किताब में एक मशहूर फारसी राजा आर्टाजर्क्सीस प्रथम का जिक्र है, जिनके नौकर अपनी वफादारी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि हमें राजा से नमक मिलता है. इसलिए वे उनके प्रति समर्पित और वफादार हैं.

 

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा सांप, इंसान के सिर के बराबर है उसका मुंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget