एक्सप्लोरर

चोल साम्राज्य से बेहद खास था पोर्ट ब्लेयर का कनेक्शन, जिसका अब बदला गया नाम

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजयपुरम होगा. क्या आप जानते हैं इसका चोल साम्राज्य से क्या कनेक्शन था और ये कितना खास क्यों है.

केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजयपुरम होगा. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में बताया कि पोर्ट ब्लेयर का नाम क्यों बदला गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोर्ट ब्लेयर का चोल साम्राज्य से गहरा नाता था. आज हम आपको बताएंगे कि चोल साम्राज्य का इस पोर्ट से क्या कनेक्शन था. 

पोर्ट ब्लेयर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजयपुरम होगा. अमित शाह ने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है. इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है. चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है. यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है.

ये भी पढ़ें: मसाज पार्लर में दरवाजे पर नहीं लगा सकते हैं कुंडी, नहीं तो करनी पड़ेगी जेल की सैर

चोल साम्राज्य

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का इतिहास न केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है, बल्कि यह द्वीप चोल साम्राज्य के समय से ही एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा रहा है. चोल साम्राज्य के समय में यह द्वीप भारतीय समुद्री व्यापार और सैन्य रणनीतियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र था. चोल राजाओं की नौसेना ने यहां से दूर-दूर तक समुद्री अभियान चलाए थे. इस द्वीप की भौगोलिक स्थिति के कारण यह भारतीय उपमहाद्वीप के लिए एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग और सैन्य अड्डा रहा है. इतना ही नहीं आज भी यह द्वीप भारतीय सेना और नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र बना हुआ है. इसके अलावा हाल के वर्षों में यह क्षेत्र पर्यटन और विकास के दृष्टिकोण से भी तेजी से उभर रहा है. 

ये भी पढ़ें: क्या बिजली गिरने से मर जाती हैं सारी मछलियां? जानें समुद्र में कैसे दौड़ता है करंट

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  2018 में अंडमान-निकोबार दौरे पर गए थे. उस वक्त उन्होंने तीन द्वीपों के नाम बदलने का ऐलान किया था. उन्होंने हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप और रॉस द्वीपके नाम बदले थे. पीएम मोदी ने कहा था कि हैवलॉक द्वीप को अब स्वराज द्वीप, नील द्वीप को शहीद द्वीप और रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप के नाम से जाना जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget