एक्सप्लोरर

मसाज पार्लर में दरवाजे पर नहीं लगा सकते हैं कुंडी, नहीं तो करनी पड़ेगी जेल की सैर

शरीर की थकान मिटाने के लिए बहुत सारे लोग मसाज कराना पसंद करते हैं. हालांकि आज के वक्त कुछ मसाज पार्लर की गलत गतिविधियों के कारण ये बिजनस बदनाम हो चुका है. मसाज कराने से पहले जानिए उससे जुड़े नियम.

इंसान दिनभर काम के बाद थकान को दूर करने के लिए आराम करना चाहता है. कुछ लोग शरीर की थकान को दूर करने और खुद को फ्रेश फील कराने के लिए मसाज भी कराते हैं. इतना ही नहीं थाइलैंड जैसे देशों में मसाज का कारोबार ही करोड़ों का है. लेकिन मसाज पार्लर से जुड़ा एक सच ये भी कई बार कुछ मसाज पार्लर की आड़ में गैर-कानूनी काम होते हैं. आज हम आपको मसाज पार्लर से जुड़े कुछ नियम बताने वाले हैं, इन नियमों को तोड़ने वाले लोग जेल भी जा सकते हैं. 

मसाज पार्लर

दुनियाभर के अधिकांश शहरों में आपको मसाज पार्लर मिल जाएगा. शरीर की थकान को दूर करने के लिए अक्सर लोग मसाज कराना पसंद करते हैं. वैश्विक स्तर पर मसाज का कारोबार करोड़ों रूपये का है. लेकिन कुछ मसाज पार्लर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा भी होता है. यही वजह है कि सभी मसाज पार्लर आज के वक्त बदनाम हो चुके हैं. पुलिस भी अक्सर मसाज पार्लरों पर छापा मारती हैं. 

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में मौजूद हैं पेशेवर भिखारी, इन देशों में भीख मांगकर कमाते हैं लाखों

मसाज पार्लर को लेकर नियम

सरकारी गाइडलाइन्स के मुताबिक मसाज के दौरान थेरेपिस्ट और क्लाइंट का एक ही लिंग होना चाहिए. आसान भाषा में समझिए कि महिलाओं का मसाज कोई महिला करेगी, वहीं पुरुष क्लाइंट का मसाज कोई पुरुष ही कर सकता है. वहीं महिलाओं और पुरुष के लिए मसाज की अलग अलग व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं जो व्यक्ति मसाज कर रहा है, उसके पास फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर आदि में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है. इसके बाद ही व्यक्ति को मसाज करने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: इन देशों में पब्लिक में किस करना बड़ा जुर्म, जानिए भारत में इसकी कितनी सजा

सीसीटीवी कैमरा

इसके अलावा नियमों के मुताबिक मसाज पार्लर में सीसीटीवी कैमरा होना जरूरी है, बिना सीसीटीवी कैमरा के मसाज पार्लर नहीं चलाया जा सकता है. इतना ही नहीं इसके साथ मसाज पार्लर के मालिक को पिछले तीन महीने तक की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी जरूरी है. प्रशासन द्वारा  जिसकी जांच कभी भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: कुत्ते या बकरी के साथ कराई जाती है लड़की की शादी, ये है इस मान्यता का कारण

मेल-फीमेल

नियमों के मुताबिक मसाज पार्लर में मेल और फीमेल के लिए अलग अलग स्पा सेक्शन होने चाहिए. इसके अलावा इनकी एंट्री भी अलग-अलग होनी चाहिए और इनमें कोई भी इंटर कनेक्शन भी नहीं होना चाहिए. पुलिस कभी भी मसाज पार्लर में पहुंचकर इसकी जांच कर सकती है.

ये भी पढ़ें: बारिश के लिए यहां मेंढक और मेंढकी की कराई जाती है शादी, जानिए क्या कहता है साइंस

नहीं होना चाहिए लॉक

नियमों के मुताबिक स्पा और मसाज पार्लर में कोई भी सर्विस दरवाजे लॉक करने के बाद नहीं दी जा सकती है. आसान भाषा में जब तक मसाज पार्लर ऑन सर्विस में है, उसका दरवाजा बंद नहीं हो सकता है. इतना ही नहीं स्पा और मसाज पार्लर में लगने वाले गेट में अंदर की तरफ कोई भी चेन आदि नहीं होनी चाहिए, जिससे कि गेट को अंदर से बंद किया जा सके. मसाज पार्लर के अन्य गेट भी वर्किंग टाइम में खुले ही रहने चाहिए. इसके अलावा सभी ग्राहकों की आईडी और बाकी डिटेल भी मसाज पार्लर के पास होनी चाहिए. वहीं स्पा सेंटर को सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक ही खोला जा सकता है.

ये भी पढ़ें: जापान की इस कंपनी में बिल्लियां करती हैं नौकरी, बिल्लियों के लिए अलग से बना है वॉशरूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget